ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जहरीली शराब या कुछ और……………

UB India News by UB India News
November 7, 2021
in खास खबर, पटना, संपादकीय
0
जहरीली शराब या कुछ और……………

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रकाश पर्व दीपावली से एक दिन पहले बुधवार को बिहार के कई घरों के चिराग बुझ गए। दो दिन के अंदर कुल २८ लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ऐसा कहा जा रहा है कि इन लोगों की मौत जहरीली शराब के सेवन से हुई है। प्रशासन ने अभी तक मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है। वाकई यह बिहार के लिए बड़़ी शर्म की बात है। ज्ञातव्य है कि बिहार में शराबबंदी लागू है और नीतीश सरकार शराबबंदी को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहती है। गौरतलब तथ्य यह भी है कि शराबबंदी के बाद से बिहार में अब तक जहरीली शराब से हुई करीब १२८ मौतों में सर्वाधिक ९३ साल २०२१ में ही हुई है। इसके पहले शराबबंदी के बाद साल २०१६ से २०२० तक जहरीली शराब के कारण ३५ लोगों की मौत हुई थी। पहली घटना बुधवार को गोपालगंज जिले में हुई जहां‚ जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हुई थी। इसके एक दिन बाद ही गुरु वार से शुक्रवार तक पश्चिम चंपारण के नौतन में १५ की मौत हो गई। यानी उत्तरी बिहार में ऐसा शराब सिंडि़केट है‚ जो चोरी–छुपे जहरीली शराब का न केवल निर्माण करता है बल्कि उसकी बिक्री भी प्रशासन की नाक के नीचे करता है। क्या ऐसा संभव है कि पुलिस–प्रशासन की निगहबानी से शराब माफिया की करतूत छुप सकेॽ शराब की बिक्री और वितरण के मामले में देखा गया है कि यह ‘गंदा धंधा’ पुलिस की सरपरस्ती में ही फलता–फूलता है। लाजिमी है कि सरकार को अब ज्यादा सख्त कानून अमल में लाना होगा। पुलिस बल की संख्या बढ़ानी होगी और उन्हें सभी संसाधनों से सुसज्जित करना होगा। इसके अलावा स्थानीय खुफिया ईकाई को साधन–संपन्न बनाना होगा। साथ ही पूरे राज्य में शराबबंदी की खामियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाना होगा। गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में घटित वारदात की प्रकृति से यही पता चलता है कि यहां बिना किसी ड़र के नकली शराब बनाई और बेची जा रही थी। आमतौर पर जिस किसी राज्य में शराबबंदी कानून लागू है‚ वहां से यदा–कदा इस तरह की घटनाएं प्रकाश में आती हैं। मगर बिहार के मामले में देखा गया कि यह धंधा बदस्तूर जारी है। खास बात यह है कि शराबबंदी की वजह से सरकार को राजस्व का तगड़़ा नुकसान भी उठाना पड़़ता है। अच्छी बात यह है कि शराबबंदी का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़़ा है‚ किंतु सरकार को एक मर्तबा जरूर इस कानून के गुण–दोष का समग्रता में अध्ययन करना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
आबोहवा खराब …पटना, दिल्ली से पंजाब तक की हवा हुई दमघोंटू

आबोहवा खराब ...पटना, दिल्ली से पंजाब तक की हवा हुई दमघोंटू

पुदुच्चेरी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को जबरदस्त झटका ,गवाया बहुमत

उपचुनाव परिणाम: कांग्रेस ने राज्य के प्रभारियों और अध्यक्षों से इन 8 बिंदुओं पर मांगी समीक्षा रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend