ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल सरकार के मंत्री सुब्रत मुखर्जी का हार्ट अटैक से निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

UB India News by UB India News
November 5, 2021
in दुर्घटना, पश्चिम बंगाल
0
बंगाल सरकार के मंत्री सुब्रत मुखर्जी का हार्ट अटैक से निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल के मंत्री और वरिष्ठ टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी का निधन हो गया। वह 75 साल के थे। सुब्रत मुखर्जी ने कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में आखिरी सांस सी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन की पुष्टी की है।

सुब्रत मुखर्जी को हार्ट अटैक आने के बाद कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सीएम ममता बनर्जी भी अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने ही सुब्रत मुखर्जी के निधन की जानकारी दी।

RELATED POSTS

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

मुख्यमंत्री बनर्जी ने सुब्रत मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि यह बहुत बड़ी क्षति है। ममता बनर्जी ने बताया कि लोगों के अंतिम दर्शन के लिए सुब्रत मुखर्जी का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह कोलकाता के रवीन्द्र सदन में रखा जाएगा।

विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी सुब्रत मुखर्जी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “अनुभवी राजनेता और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन का मुझे गहरा दुख है।”

शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट में आगे लिखा, “मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों, प्रशंसकों और समर्थकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। ओम शांति।”

बता दें कि सुब्रत मुखर्जी पश्चिम बंगाल सरकार में पंचायती राज मंत्री थे। वह कोलकाता के पूर्व महापौर भी रह चुके हैं। टीएमसी में आने से पहले सुब्रत मुखर्जी कांगेस में हुआ करते थे। उनकी गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में थी। वह कभी इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के करीबी माने जाते थे।

अभी वह बालीगंज विधानसभा सीट से विधायक थे। विधानसभा चुनाव 2021 में बल्लीगंज सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने विधायक के तौर पर 50 साल पूरे किए थे। वह 1970 में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। अभी वह 2011 से TMC सरकार के मंत्रिमंडल में थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

by UB India News
July 9, 2026
0

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं....

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 10, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

Next Post

Getting Russian Wives

गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिले में जहरीली शराब पीने से 26 लोगों की चली गयी जान , सीएम ने समीक्षा बैठक

गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिले में जहरीली शराब पीने से 26 लोगों की चली गयी जान , सीएम ने समीक्षा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend