ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देशभर में पेट्रोल-डीजल 17 रुपये तक सस्ता, आम आदमी को दिवाली का तोहफा

UB India News by UB India News
November 5, 2021
in कारोबार, खास खबर, पेट्रोलियम, राष्ट्रीय
0
देशभर में पेट्रोल-डीजल 17 रुपये तक सस्ता, आम आदमी को दिवाली का तोहफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार ने आम आदमी को दिवाली (Diwali 2021) का बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कटौती का ऐलान किया था. सरकार के इस ऐलान के बाद 4 नवंबर से पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम हो गई है. सरकार का यह फैसला आज से लागू हो चुका है. सरकार के इस फैसले के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 6.07 रुपये और डीजल 11.75 रुपये सस्ता हो गया है. मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 5.87 रुपये, 5.82 रुपये और 5.26 रुपये की कटौती हुई है. वहीं दूसरी ओर मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल क्रमश: 12.48 रुपये, 11.77 रुपये और 11.16 रुपये सस्ता हुआ है. असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, गुजरात, गोवा और कर्नाटक ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7 रुपये लीटर वैट घटाने की घोषणा की है. वैट घटाने के ऐलान के बाद इन राज्यों में पेट्रोल 12 रुपये लीटर और डीजल 17 रुपये लीटर सस्ता हो गया है.

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 103.97 रुपये 86.67 रुपये
मुंबई 109.98 रुपये 94.14 रुपये
कोलकाता 104.67 रुपये 89.79 रुपये
चेन्नई 101.40 रुपये 91.43 रुपये
भोपाल 112.56 रुपये 95.40 रुपये
रांची 98.52 रुपये 91.56 रुपये
बेंगलुरु 107.64 रुपये 92.03 रुपये
पटना 107.92 रुपये 93.10 रुपये
चंडीगढ़ 100.12 रुपये 86.46 रुपये
लखनऊ 101.05 रुपये 87.09 रुपये
नोएडा 101.29 रुपये 87.31 रुपये

रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के रेट
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजा जा सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 10, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
उपचुनाव के नतीजों का मोदी की लोकप्रियता या महंगाई से कोई लेना-देना नहीं है

उपचुनाव के नतीजों का मोदी की लोकप्रियता या महंगाई से कोई लेना-देना नहीं है

देशभर में आज दीपावली की धूम,किसी भी घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग तैयार

देशभर में आज दीपावली की धूम,किसी भी घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend