ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उपचुनावों के नतीजों ने ठाकु और हरियाणा खट्टर के लिए खतरे की घंटी बजा दी

UB India News by UB India News
November 4, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
उपचुनावों के नतीजों ने ठाकु और हरियाणा खट्टर के लिए खतरे की घंटी बजा दी

RELATED POSTS

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मंगलवार को घोषित उपचुनावों के नतीजों ने हिमाचल और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। ये चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माने जा रहे थे‚ लेकिन पूरी ताकत झोंकने के बाद भी दोनों मुख्यमंत्री अपने–अपने राज्य में भाजपा को जीत नहीं दिला पाए। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कुर्सी पर तो मानो तलवार ही लटक गई है। वह अपनी पार्टी को मंड़ी लोक सभा सीट और तीन अन्य विधानसभा सीटों के चुनाव जिताने में नाकाम रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी एलनाबाद की सीट भाजपा को नहीं जिता पाए। ३० अक्टूबर को हुए तीन लोकसभा और २९ विधानसभा सीटों के लिए चुनावों के नतीजे भाजपा के लिए बहुत उत्साहजनक नहीं रहे‚ बल्कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के लिए नतीजों ने जरूर संजीवनी का काम किया है। २०२२ में उत्तर प्रदेश‚ उत्तराखंड‚ पंजाब‚ गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पाÌटयों ने उपचुनावों में अपने–अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए एड़ी–चोटी का जोर लगाया हुआ था। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोक सभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर को कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने हरा दिया। प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस को जीत मिली है। कांग्रेस के लिए यह अच्छा संकेत है। भाजपा को सिर्फ मध्य प्रदेश की खंड़वा लोक सभा सीट पर जीत मिली। दादरा नगर हवेली की लोक सभा सीट शिवसेना के खाते में गई। विधानसभा चुनावों में जहां भी कांग्रेस–भाजपा की सीधी टक्कर रही‚ भाजपा हारी है। हिमाचल‚ हरियाणा के अलावा राजस्थान‚ कर्नाटक‚ महाराष्ट्र इसके सबूत हैं। उपचुनावों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि २०२२ के विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं। भाजपा को बड़़ा झटका प. बंगाल में भी लगा जहां तृमूकां ने चारों सीटें जीत लीं। बिहार में जदयू ने दोनों सीटें जीतकर अहमियत जता दी। भाजपा के लिए राहत की खबर उत्तर पूर्वी राज्यों से आई जहां उसने व सहयोगी दलों ने असम‚ मेघालय‚ नगालैंड़ और मिजोरम की दसों सीटों पर जीत दर्ज की। राजस्थान में कांग्रेस ने वल्लभनगर और धरियावद सीट पर जीत दर्ज की। कर्नाटक में दो सीटों के उपचुनाव में एक सीट कांग्रेस और एक बीजेपी को मिली। नतीजों ने विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ा दी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

by UB India News
July 9, 2026
0

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं....

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
तारापुर विधानसभा में RJD की हार और JDU की जीत के क्या है कारण

तारापुर विधानसभा में RJD की हार और JDU की जीत के क्या है कारण

देशभर में पेट्रोल-डीजल 17 रुपये तक सस्ता, आम आदमी को दिवाली का तोहफा

देशभर में पेट्रोल-डीजल 17 रुपये तक सस्ता, आम आदमी को दिवाली का तोहफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend