ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पचुनाव में लालू प्रसाद के आने से बिहार की राजनीति हुई दिलचस्प

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग, राजद
0
पचुनाव में लालू प्रसाद के आने से बिहार की राजनीति हुई दिलचस्प
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में लालू प्रसाद के आने से बिहार की राजनीति दिलचस्प हो गई है। इससे पहले यह डर था कि लालू प्रसाद आ पाएंगे कि नहीं! खुद उन्होंने बताया था कि भर दिन में एक गिलास से ज्यादा पानी पीने की मनाही है, लेकिन बुधवार को प्रचार करने से तमाम कयासों पर विराम लग गया। अब तक लोगों ने लालू प्रसाद को बिल्कुल ही निरीह मान लिया था। मान लिया था कि दिल्ली से बाहर लालू सभी नहीं जा पाएंगे, लेकिन किडनी, हार्ट और बीपी की गंभीर बीमारी के बावजूद लालू प्रसाद की जिद्द की जीत हुई।

मंच से एक बार फिर लालू प्रसाद बरसे। लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करने के दिन को याद किया और कहा कि BJP से समझौता नहीं किया। लालू प्रसाद पर जितने आरोप हैं उसे वे राजनीतिक मानते हैं। लालू प्रसाद ने अपना असली वारिस जिस तेजस्वी यादव को माना है, वे बिहार में नेता प्रतिपक्ष हैं। तेजस्वी मानते हैं- अगर लालू प्रसाद भाजपा से हाथ मिला लेते तो आज हिन्दुस्तान के राजा हरिशचंद्र होते। तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में भाईचारा घोटाला हो जाता अगर लालू जी का DNA बदल जाता।’

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

लालू भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए पर अभी भी लालू के नाम पर भीड़ जुटती है

लालू प्रसाद की बायोग्राफी ‘गोपालगंज से रायसीना मेरी राजनीतिक यात्रा’ लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार नलिन वर्मा कहते हैं- ‘1998 से कहा जाता रहा है कि लालू खत्म हो गए, लेकिन इसके बाद वे केन्द्र में मंत्री बन गए। जो लालू प्रसाद को लंबे समय से जानते हैं उनको मालूम है कि जब तक मरेंगे नहीं, बार-बार जिंदा होते रहेंगे लालू प्रसाद। उपचुनाव की दोनों सीटें लालू प्रसाद की पार्टी जीत जाती हैं तो लालू फिर से हीरो हो जाएंगे।’ वे कहते हैं कि 40-50 वर्षों तक पॉपुलर रहना कम बड़ी बात नहीं है। लालू प्रसाद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। वे जेल गए, पर क्राउड बनाने वाले सबसे बड़े नेता लालू ही हैं।

लालू ने वंचितों को आवाज दी

वर्मा ने कहा- ‘जगन्नाथ मिश्र, रामसुंदर दास ज्यादा दिन जिंदा रहने वाले नेता है, पर उनका क्या हुआ? नई पीढ़ी में जिनका दिमाग BJP नुमा है वे ही लालू को खारिज करते हैं। भ्रष्टाचार के आरोप को उनकी राजनीति से जोड़ कर नहीं देख सकते। जेल जाने के बाद भी उनकी पार्टी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी हो गई। लालू के दो पक्ष हैं। जैसे नरेन्द्र मोदी के दो पक्ष हैं। गोधरा में आरोप लगा और बाद में मोदी pm बन गए। लालू प्रसाद का सबसे बड़ा कंट्रीब्यूशन सोसाइटी को यह है कि उन्होंने वंचितों को आवाज दी। मंडल कमीशन को ठीक से लागू कराया। मुसलमानों को लगा कि लालू हमारे हैं। इसलिए वोट देने वाले लोग लालू को कैसे देखते हैं इस नजरिए से देखना चाहिए। बैलेंस तरीके से चीजों को देखना चाहिए।’

लालू- नीतीश आमने-सामने

लालू प्रसाद सामाजिक न्याय के नेता कहे जाते हैं और उनके सामने दो सीटों पर उपचुनाव जीतने का चैलेंज है। उपचुनाव में नीतीश कुमार भी चुनाव प्रचार में निकले। इसलिए उपचुनाव में लालू और नीतीश आमने -सामने हैं। एक तरफ नीतीश कुमार की सड़कें, भवन, बिजली है तो दूसरी तरफ लालू प्रसाद का सोशल चेंज।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
भारत पर अब नारियल की जगह नागफनी प्रवृत्ति के लोग प्रभावी होने लगे हैं…………

भारत पर अब नारियल की जगह नागफनी प्रवृत्ति के लोग प्रभावी होने लगे हैं............

क्रिकेट प्रेमियों के लिए Koo लाया क्रिकेट उत्सव, शामिल होने पर आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका

क्रिकेट प्रेमियों के लिए Koo लाया क्रिकेट उत्सव, शामिल होने पर आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend