ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस-राजद गठबंधन पर असमंजस कायम

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in कांग्रेस, पटना, बिहार, ब्लॉग, राजद
0
कांग्रेस-राजद गठबंधन पर असमंजस कायम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में महागठबंधन के दो अहम दल कांग्रेस और राजद के बीच गठबंधन को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। बुधवार को उस समय भ्रम की स्थिति पैदा हो गई जब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और सोनिया गांधी के बीच फोन पर बातचीत होने का जिक्र किए जाने के बाद कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने लालू पर विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन लोगों को ‘गुमराह’ करने का आरोप लगाया। तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।

राजद उम्मीदवारों के लिए प्रचार के वास्ते बुधवार को पटना से रवाना होने के पूर्व लालू ने कहा, ‘सोनिया गांधी जी कल बात हुई थी। उन्होंने मेरा हालचाल पूछा। मैंने उनसे कहा कि मैं ठीक हूं।’ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अपने व्यक्तिगत समीकरण को रेखांकित करते हुए लालू ने कहा, ‘मैंने उनसे यह भी कहा कि आपकी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। बड़ा दल (कांग्रेस) है। उनसे सभी समान विचारधारा वाले दलों को इकठ्ठा करके एक विकल्प (भाजपा) बनाने के लिए बैठक बुलाने को कहा।’

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

लालू के उक्त बयान के कुछ घंटों बाद, भक्तचरण दास ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दोनों दलों के बीच किसी तरह के मेल-मिलाप से इंकार करते हुए कहा, ‘वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसा होता तो मुझे तारापुर में राजद उम्मीदवार का समर्थन करने का निर्देश मिलता क्योंकि हमने गठबंधन धर्म के साथ विश्वासघात के विरोध में तारापुर और कुशेश्वरस्थान में अपना उम्मीदवार खड़ा किया था।’

दास ने तारापुर में उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिलने का दावा करते हुए कहा, ‘तारापुर में हम पिछले साल 6,000 से अधिक मतों से हार गए थे, हम समाज के उन वर्गों का दिल वापस जीत पाए हैं जो राजद के साथ हमारे गठबंधन के कारण अलग हो गए थे।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह लालू की कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से बातचीत का खंडन करते करते हैं, दास ने कहा, ‘मैं यहां सोनिया गांधी का प्रतिनिधि हूं। मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ किसी भी राजनीतिक चर्चा का उनका दावा निराधार है। उन्होंने गठबंधन का अपमान किया है। और अब कोई और गठजोड़ नहीं होगा। हम सभी 40 लोकसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ेंगे।’

इस बात से अवगत होने के बावजूद कि कांग्रेस कुशेश्वरस्थान से उपचुनाव लड़ना चाहती है, राजद द्वारा एकतरफा रूप से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, ‘हम यह नहीं कह सकते कि चुनाव के बाद (2024 में) क्या होगा।’ दास ने कहा, ‘मैं कुछ महीने पहले लालू से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए दिल्ली में मिला था। हमारे बीच बेहतर समीकरणों के बावजूद उपचुनावों के बारे में उन्होंने कभी मुझसे बात करने की जहमत नहीं उठाई।’ दास ने लालू द्वारा उन्हें हाल ही में ‘भकचोन्हर’ कहे जाने को याद करते हुए कहा कि इन सबसे ऊपर उन्होंने मुझे ‘गालियां‘ दीं और अब वह लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार की राजनीति में उपचुनाव कभी केवल एक सीट का चुनाव नहीं होता। यह सत्ता की लोकप्रियता, विपक्ष की विश्वसनीयता...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

क्या हिंदू धर्म के वैभव प्रदर्शन से धर्म प्रचार का उद्देश्य पूरा हो जाता है?

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना हिंदू समाज को आहत और साथ ही इस मंदिर के ट्रस्ट...

Next Post
मोईन अली गेंदबाज़ बहुत कम हैं- संजय मांजरेकर

मोईन अली गेंदबाज़ बहुत कम हैं- संजय मांजरेकर

मैं एक गर्वित हिंदू हूं , खेल के बीच धर्म को ना लाए- वकार यूनिस को दानिश कनेरिया की दो टूक

मैं एक गर्वित हिंदू हूं , खेल के बीच धर्म को ना लाए- वकार यूनिस को दानिश कनेरिया की दो टूक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend