ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छठव्रतियों की सुविधाओं का रखें विशेष ख्यालः नीतीश

UB India News by UB India News
October 29, 2021
in अध्यात्म, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
छठव्रतियों की सुविधाओं का रखें विशेष ख्यालः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था का महापर्व छठ से पूर्व बुधवार को गंगा घाटों का निरीक्षण किया। नीतीश ने आज गांधी घाट से पटना सिटी के कंगन घाट तक गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इसके बाद दानापुर के नासरीगंज तक भी उन्होंने गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की सफाई‚ सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी की टापूनुमा संरचना पर छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो‚ इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। टापूनुमा संरचना पर छठ व्रतियों के आवागमन की व्यवस्था के लिए कलेक्ट्रेट घाट और महेन्द्रू घाट से टापूनुमा संरचना तक पीपापुल का निर्माण कराया जा रहा है। बांस घाट से भी टापूनुमा संरचना तक पीपा पुल के निर्माण की संभावनाओं को तलाशें। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों का निर्माण करें ताकि अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो।

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

नीतीश ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुये छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। यह भी सुनिश्चित करें कि छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ–साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले। छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक ढंग से बैरिकेडिंग करायें‚ साथ ही नदी किनारे की सड़कों के पास भी बैरिकेडिंग करायें। छठ व्रतियों की सुविधाओं का भी विशेष ख्याल रखें। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पटना की गंगा नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोग छठ महापर्व को मनाते हैं। छठ महापर्व की तैयारियों के मद्’ेनजर उन्होंने आज विभिन्न घाटों का जायजा लिया है। छठ घाटों की तैयारियों के संबंध में लोगों से विचार–विमर्श कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। इस बार अधिक वर्षापात होने से गंगा नदी में पानी का प्रवाह काफी ज्यादा है। ऐसे में छठ घाटों पर सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं

CM नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर से गांधी घाट से पटना सिटी के कंगन घाट तक गंगा घाटों का देखा। इसके बाद दानापुर के नासरीगंज तक भी गए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि 3 नवंबर को एक बार फिर से छठ घाटों का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लेंगे। उस समय तक सभी व्यवस्था दुरुस्त हो जानी चाहिए। उनके साथ डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद भी थे।

पटना में छठ महापर्व की तैयारी को लेकर घाटों की CM को जानकारी देते अधिकारी।
पटना में छठ महापर्व की तैयारी को लेकर घाटों की CM को जानकारी देते अधिकारी।

सड़कों के किनारे भी बैरिकेडिंग कराने को कहा
नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा नदी की टापूनुमा संरचना पर छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। टापूनुमा संरचना पर छठ व्रतियों के आवागमन की व्यवस्था के लिए कलेक्ट्रेट घाट और महेन्द्रू घाट से पीपा पुल बनाया जा रहा है। बांस घाट से भी टापूनुमा संरचना तक पीपा पुल के निर्माण की संभावनाओं को तलाशें।

उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों का निर्माण करें ताकि अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो। गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। यह भी सुनिश्चित करें कि छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले। छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक ढंग से बैरिकेडिंग कराएं। साथ ही नदी किनारे की सड़कों के पास भी बैरिकेडिंग कराएं।

घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम को लेकर निर्देश देते CM नीतीश कुमार।
घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम को लेकर निर्देश देते CM नीतीश कुमार।

छठ घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम जरूरी
गंगा घाटों के निरीक्षण के बाद CM नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में गंगा नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोग छठ महापर्व को मनाते हैं। छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर हम लोगों ने आज विभिन्न घाटों का जायजा लिया है। छठ घाटों की तैयारियों के संबंध में लोगों से विचार-विमर्श कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इस बार बारिश अधिक होने से गंगा नदी में पानी का प्रवाह काफी ज्यादा है। ऐसे में छठ घाटों पर सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं। ताकि लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी और इंजीनियर गंगा के किनारे के घाटों का जायजा लेकर छठ महापर्व को लेकर स्थल का चयन करके काम शुरू कर देंगे ताकि छठ व्रतियों को कोई दिक्कत नहीं हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
बिहार उपचुनाव सहित देश के 14 राज्यों में तीन लोकसभा सीटों और 30 विधानसभा सीटों पर पर प्रचार खत्म

बिहार उपचुनाव सहित देश के 14 राज्यों में तीन लोकसभा सीटों और 30 विधानसभा सीटों पर पर प्रचार खत्म

कैसा है तारापुर और कुशेश्वरस्थान उपचुनाव का हाल ………

कैसा है तारापुर और कुशेश्वरस्थान उपचुनाव का हाल .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend