ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उपचुनाव : तारापुर और कुशेश्वरस्थान में आज मुख्यमंत्री नीतीश करेंगे चुनाव प्रचार

UB India News by UB India News
October 26, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
उपचुनाव : तारापुर और कुशेश्वरस्थान में आज मुख्यमंत्री नीतीश करेंगे चुनाव प्रचार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अब रंग पकड़ चुका है. दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार सोमवार व मंगलवार को तारापुर व कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे. दोनों क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज हो गयी है.

मुख्यमंत्री राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ पूर्वाह्न 11:45 बजे कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के खेत मैदान, धबौलिया में सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद सभी नेता अपराह्न 1:45 बजे तारापुर विधानसभा क्षेत्र के ईदगाह मैदान, गाजीपुर में सभा को संबोधित करेंगे.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और पशु एवं मत्स्य विभाग मंत्री मुकेश सहनी रहेंगे. पहली सभा पूर्वाह्न 11 बजे तारापुर विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर प्रखंड स्थित रानी प्रभावती हाइस्कूल के मैदान में होगी. दूसरी सभा दोपहर 12:30 बजे टेटिया बंबर प्रखंड स्थित जगन्नाथ प्लस-टू हाइस्कूल के मैदान में और वहीं तीसरी सभा कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में ढाई बजे से खेत मैदान, ग्यासपुर (मसानकोन) में होगी.

बता दें कि उपचुनाव को लेकर विपक्षी दलों ने भी कमर कस ली है. वहीं महागठबंधन में उठा-पटक जारी है. कांग्रेस और राजद एक दूजे पर हमलावर है. इस प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजद- कांग्रेस के ताजा विवाद में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है.

शनिवार को संवाददाताओं द्वारा बिहार में राजद और कांग्रेस के अलग- अलग चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें हमलोगों की कोई दिलचस्पी नहीं है. इसका जवाब वही लोग (राजद- कांग्रेस) दे सकते हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
राजद के आधार वोट की हिफाजत और तेजस्वी को सहारा देने आज बिहार आ रहे लालू

लालू के कांग्रेस प्रभारी पर आपत्तिजनक बयान को लेकर सूबे में सियासत गर्म

सुधार की महती जरूरत ……….

सुधार की महती जरूरत ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend