ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, पीएम मोदी बोले- सभी को मिलकर कोरोना को जल्‍द हराना होगा

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा 'भारत ने इतिहास रचा, हम भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय देख रहे हैं। 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार।'

UB India News by UB India News
October 22, 2021
in केंद्रीय राजनीती
0
कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, पीएम मोदी बोले- सभी को मिलकर कोरोना को जल्‍द हराना होगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देशभर में बीते कई महीनों से कोरोना टिकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। वैक्सीनेशन को लेकर सरकार लगातार आम जनता के बीच जागरूकता फैला रही है. इस कोशिश के बीच कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ डोज पूरे हो गए. इस मौके को जश्न के रूप में मनाया जाएगा. भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़े 100 करोड़ के पार होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल(RML)पहुंचे हैं। यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लाल किले के प्राचीर पर फहरेगा. तिरंगे की लंबाई 225 फीट और चौड़ाई 150 फीट है और इसका वजन करीब 1,400 किलो है. मोदी सरकार ने 16 जनवरी को कोविड वैक्सीनेशन का अभियान चलाया था. अभी देश में 99.86 करोड़ टीकाकरण हो चुका है।

कोरोना महामारी से दूर भगाने को चलाए गए टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के बाद देश ने इस राह में एक मील का पत्‍थर स्‍थापित किया है। ये पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा संदेश भी है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे थे। इस मौके पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी मौजूद थे। इसके बाद उन्‍होंने हरियाणा के झज्‍जर में बने एम्‍स कैंपस में इंफोसिस फाउंडेशन की शुरआत की।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

इस मौके पर दिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश को सौ करोड़ डोज का सुरक्षा कवच मिला है। हम सभी को मिलकर कोरोना महामारी को जल्‍द हराना होगा। उन्‍होंने सौ करोड़ डोज का आंकड़ा छूने पर सभी स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को बधाई दी है। इस मौके पर उन्‍होंने हर जिले में मेडिकल कालेज बनाने पर भी जोर दिया है। उन्‍होंने कहा कि कैंसर की करीब 400 दवाओं के दाम उनकी सरकार ने कम किए हैं।

मरीजों को डाक्‍टरों को दिखाने में कोई परेशानी न आए इस पर भी सरकार ध्‍यान दे रही है। उन्‍होंंने इंफोसिस फाउंडेशन का जिक्र करते हुए कहा कि ये संस्‍थाएं सेवा भाव से काम कर रही है। सेवा भाव के किसी भी मौके को हाथ से नहीं जाने दिया चाहिए। उन्‍होंने कहा कि ई संजीवनी की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा और भी काम इस क्षेत्र में किए जा रहे हैं। समाज की शक्ति से हम इस लक्ष्‍य को भी जल्‍द पा सकेंगे।

उन्‍होंने ये भी कहा कि हरियाणा में उन्‍होंने एक लंबा समय काटा है। उन्‍होंंने राज्‍य सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वर्षों बाद राज्‍य को एक सशक्‍त और उत्‍तर सरकार मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्‍व में मिली है। उन्‍होंने ये भी कहा कि मनोहर लाल को वो वर्षों से जानते हैं लेकिन सीएम के तौर पर उन्‍होंने कई इनो‍वेटिव काम किए है। राज्‍य की देखादेखी केंद्र ने भी कई प्रयोग किए हैं। उन्‍होंने ये भी कहा कि भाजपा की सरकार ने जो लंबी सोच की नींव डाली है उसका

बता दें कि भारत में वैक्‍सीनेशन की शुरुआत जनवरी 2021 में हुई थी। पीएम मोदी ने इसको चरणबद्ध तरीके से देश में शुरू करवाया था। उनके मार्गदर्शन में देश ने ये कीर्तिमान स्‍थापित किया है। यहां पर एक खास बात और बता दें कि भारत ने कोरोना महामारी से उबरने में दूसरे देशों को भी पूरी मदद की है। भारत ने इसके लिए जहां खुद इनिशिएटिव लिया वहीं विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के गावी संगठन की मदद से भी इस काम को अंजाम दिया। वर्तमान में विश्‍व के कई देशों में भारत की बनाई वैक्‍सीन और भारत में उत्‍पादित वैक्‍सीन को दूसरे देशों में भेजा गया है।

देश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि इस दौरान केंद्र ने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 103.5 करोड़ वैक्‍सीन उपलब्‍ध करवाई थीं। अब भी राज्‍यों के पास 10.85 करोड़ वैक्‍सीन बिना इस्‍तेमाल के बची हुई हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
इन्हें हम बिहारी भी कहते हैं :नीतीश कुमार

इन्हें हम बिहारी भी कहते हैं :नीतीश कुमार

बिहार हमेशा इतिहास रचता है,आज फिर एक इतिहास रचा गया:राष्‍ट्रपति

बिहार हमेशा इतिहास रचता है,आज फिर एक इतिहास रचा गया:राष्‍ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend