ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी कुशीनगर पहुंचे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

UB India News by UB India News
October 21, 2021
in केंद्रीय राजनीती, परिवहन
0
पीएम मोदी कुशीनगर पहुंचे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर पहुंचे हैं. वह जनता को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन, राजकीय मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास और 12 अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम मोदी 180.66 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे जिनमें गंडक नदी पर बाढ़ सुरक्षा के 8 प्रोजेक्ट, स्वदेश दर्शन स्कीम में बौद्ध सर्किट योजनांतर्गत पर्यटन विकास, राजकीय महाविद्यालय सुकरौली का निर्माण, नवीन संकेत मूक बधिर राजकीय बालिका आवसीय विद्यालय का निर्माण, कसया-रामकोला व रामपुर खुर्द, कोटवा, घुघली मार्ग का चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौद्ध तीर्थस्थलों को दुनियाभर से जोड़ने की कोशिश के तहत उत्तर प्रदेश में बनाए गए कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का बुधवार को उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी  उत्तर प्रदेश के अपने दौरे में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। वे कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर में ‘अभिधम्म दिवस’ पर आयोजित एक समारोह में भी भाग लेंगे। इसके बाद वह विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उनका उद्घाटन करने के लिए एक जन समारोह में भी भाग लेंगे। कुशीनगर एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थस्थल है जहां भगवान गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के अवसर पर वहां श्रीलंका के कोलंबो से आने वाला पहला विमान भी उतरा जिससे 100 से अधिक बौद्ध भिक्षुओं और गणमान्य हस्तियों का एक श्रीलंकाई शिष्टमंडल कुशीनगर पहुंचा। इसमें 12 सदस्यीय पवित्र अवशेष दल, भगवान बुद्ध के अवशेष को प्रदर्शनी के लिए लेकर आया है।  कुशीनगर हवाई अड्डा 260 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनाया गया है। इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों के लिए भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल की यात्रा करना सुविधाजनक हो जाएगा। इस हवाई अड्डे का निर्माण दुनिया को इस बौद्ध तीर्थस्थल से जोड़ने की कोशिश के तहत किया गया है। यह हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश और बिहार के निकटवर्ती जिलों के लिए लाभकारी होगा और यह क्षेत्र में निवेश एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी एक अहम कदम है।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

Next Post
चौथे चरण में 58.65 प्रतिशत मतदान, 147 लोग गिरफ्तार

चौथे चरण में 58.65 प्रतिशत मतदान, 147 लोग गिरफ्तार

बारिश से हुई फसल क्षति का आकलन करेंः सीएम

बारिश से हुई फसल क्षति का आकलन करेंः सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend