ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आर्यन खान की जमानत पर आज आएगा फैसला

फिल्म अभिनेता शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान के ड्रग्स केस में आज एक बार फिर सुनवाई होनी है। सेशंस कोर्ट (NDPS Court) ने पिछली बार इस केस में अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई को 20 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आज फिर से आर्यन के वकील अमित देसाई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, कोर्ट में अपना-अपना पक्ष रखेंगे और आर्यन की रिहाई पर फैसला किया जाएगा। इससे पहले आखिरी सुनवाई 14 अक्टूबर को हुई थी जब कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

UB India News by UB India News
October 21, 2021
in खास खबर, बॉलीवुड
0
आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई आज , रहेंगे जेल में ही या फिर मिलेगी बेल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर आज 20 अक्टूबर को फैसला आना है। आज पता चलेगा कि आर्यन खान को बेल मिलेगी या फिर अभी उन्हें और जेल में दिन गुजारने होंगे। 3 अक्टूबर को आर्यन खान को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अरेस्ट किया था, मुंबई की सत्र अदालत आज इस केस पर अपना फैसला सुनाएगी। इससे पहले गुरुवार 14 अक्टूबर को इस केस की सुनवाई हुई थी तब अदालत ने बेल पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। नतीजन आर्यन खान को 6 और दिन जेल में गुजारने पड़े। इस बीच, सुपरस्टार के बेटे ने हाल ही में अपने माता-पिता के साथ वीडियो कॉल पर बात की। वहीं आर्यन के घर से 4500 रुपये का मनीऑर्डर भी कैंटीन खर्च के लिए आया है।

आज मुंबई सत्र न्यायालय के जज वी वी पाटिल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएंगे। कोर्ट 11 बजे शुरू होगी और आर्यन खान का मामला 19वें नम्बर पर लगा है यानि करीब 12 से 1 बजे के बीच फैसला आ सकता है।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

आर्यन खान को नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो की टीम ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन बेलार्ड पियर के ग्रीन गेट से क्रूज कार्डिला पर तब पकड़ा था जब वो मुंबई से गोवा अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहे थे। 2 अक्टूबर को देर रात तक पूछताछ, पंचनामा,रिपोर्ट बनाने के बाद एनसीबी ने आर्यन और अन्य 7 को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार क लिया और मुंबई की चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट यानि किला कोर्ट में पेश किया जहां आर्यन को 4 अक्टूबर तक कि एनसीबी हिरासत मिली।

4 अक्टूबर को दोबारा आर्यन को किला कोर्ट में पेश किया गया जहां आर्यन और अन्य को 7 अक्टूबर तक कि एनसीबी हिरासत में कोर्ट ने भेजा। 7 अक्टूबर को आर्यन तीसरी बार कोर्ट में पेश हुए जहां उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी यानी कि जेल कस्टडी में भेजा गया।

आर्यन खान 1 दिन यानी कि 8 अक्टूबर की दोपहर तक एनसीबी के दफ्तर के सेफ हाउस में कैद रहे। 8 अक्टूबर को आर्यन को एनसीबी ने मेडिकल करवाकर आर्थर रोड जेल में शिफ्ट किया।

8 से 13 अक्टूबर तक आर्यन खान आर्थर रोड जेल की क्वारंटीन बैरक में रहें। 13 अक्टूबर को आर्यन खान की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें कॉमन जेल बैरक में शिफ्ट किया गया।

आज अगर आर्यन खान को सेशंस कोर्ट से जमानत नहीं मिली तो कल यानी कि 21 अक्टूबर को आर्यन खान की सुनवाई किला कोर्ट में होगी जहां दोबारा कोर्ट आर्यन को जेल या एनसीबी की कस्टडी में भेज सकती है।

आज अगर आर्यन को जमानत मिल जाती है तो आज शाम तक आर्यन जेल के नियम के अनुसार सारे प्रोसेस पूरा कर अपने घर मन्नत जा सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
पीएम मोदी कुशीनगर पहुंचे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी कुशीनगर पहुंचे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

चौथे चरण में 58.65 प्रतिशत मतदान, 147 लोग गिरफ्तार

चौथे चरण में 58.65 प्रतिशत मतदान, 147 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend