ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देगी कांग्रेस

UB India News by UB India News
October 21, 2021
in उत्तरप्रदेश, खास खबर, महिला युग
0
यूपी चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देगी कांग्रेस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लखनऊ में घोषणा की है कि उनकी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान 40 प्रतिशत टिकट महिला प्रत्याशियों को देगी। प्रदेश में चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी एक नए नारे के साथ आई है, पार्टी ने ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ नारा दिया है जो महिला प्रत्याशियों को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया है। मंगलवार को प्रियंका गांधी ने जब महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा की तो उनके पीछे लगे पोस्टर पर यही नारा लिखा हुआ था।

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं से उनके साथ जुड़ने का आहवान करते हुए कहा, “हमने आवेदन पत्र हर विधानसभा के लिए महिलाओं से मांगे हैं, अगले महीने की 15 तारीख तक आवेदन खुले हुए हैं, जो महिला चुनाव लड़ना चाहती है उनको मौका मिलेगा, हम इस देश और प्रदेश की राजनीति बदलेंगे।”

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर उनका बस चलता तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत तक टिकत देतीं लेकिन सबकी सहमति 40 प्रतिशत पर ही बनी और यही वजह है कि 40 प्रतिशत टिकट देने का फैसला किया गया है।

प्रियंका गांधी से जब पूछा गया कि क्या इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी को ऐसी महिला प्रत्याशी मिल पाएंगी जो चुनाव जीत सकें तो उन्होंने जवाब दिया, “हमें प्रत्याशी मिलेंगी और वे लड़ेंगी भी, अगर इस बार मजबूत नहीं होंगी तो अगली बार मजबूत होंगी, हमें लड़ाना है, हम पूरी तरह से मदद करेंगे और समर्थन करेंगे।” उन्होंने कहा कि महिलाओं को टिकट जाती के आधार पर नहीं बल्कि उनकी क्षमता के आधार पर टिकट दिया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से जब पूछा गया कि क्या वे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने कहा कि “चुनाव लड़ने का निर्णय मैने अभी लिया नहीं है, अभी चुनाव में समय है और सोचकर मैं फैसला करूंगी कि चुनाव लड़ना है या नहीं।”

उत्तर प्रदेश चुनाव में महिला प्रत्याशियों को टिकट देने के कांग्रेस के फैसले से ऐसा लग रहा है कि चुनाव में पार्टी प्रियंका गांधी के चेहरे के साथ उतर सकती है। प्रेस वार्ता में जब प्रियंका गांधी से पूछा गया कि क्या कांग्रेस पार्टी चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ जाएगी तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
उत्तराखंड : भारी तबाही को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम से बात की, अबतक 25 की मौत

उत्तराखंड : भारी तबाही को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम से बात की, अबतक 25 की मौत

कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान कर रहा अफगान आतंकी गुटों का इस्तेमाल

कश्मीर घाटी की घटनाओं के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को एक स्वर में आवाज उठानी चाहिए......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend