ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महंगाई के मार : सैया तो खूब ही कमात है‚ पर महंगाई डाइन सब खाय जात है

UB India News by UB India News
October 21, 2021
in कारोबार, खास खबर, ब्लॉग
0
महंगाई के मार : सैया तो खूब ही कमात है‚ पर महंगाई डाइन सब खाय जात है

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सैया तो खूब ही कमात है‚ पर महंगाई डाइन सब खाय जात है! फिल्म ‘पीपली लाइव’ से लोगों की जुबान पर चढ़े लोकगीत के इस मुखड़े में भी बदलाव लाने का वक्त आ गया है। बेरोजगारी के आंकड़े बताते हैं कि सैंया का खूब कमाना छोड़ो‚ अब तो कुछ भी कमाने के लाले पड़ गए हैं। यह कहानी सिर्फ कोविड–१९ की महामारी के दौर की नहीं है। कोविड से पहले से बेकारी की दर में बढ़ोतरी के ऐसे अप्रिय आंकड़े आ रहे थे कि सरकार ने २०१९ के आम चुनाव से पहले बेरोजगारी के आधिकारिक आंकड़ों को दबाने और अंततः दफन कर देने में ही अपनी भलाई समझी‚ लेकिन जनता के दुर्भाग्य से सरकार के आंख मूंदने से समस्याएं गायब नहीं होती हैं। पर बेरोजगारी के बाद अब महंगाई के मामले में भी सरकार वही कार्यनीति अपनाती लगती है––आंख मूंद लो‚ और सब गायब! पर गायब सिर्फ जनता की बदहाली हो रही है‚ मीडिया से। बेशक‚ पिछले अनेक वर्षा से उदारता की नीतियों के नाम पर‚ जिस तरह सब कुछ बाजार के भरोसे छोड़ दिए जाने का आर्थिक जीवन में बोलबाला हो गया है‚ उसमें महामारी जैसी बड़ी आपदा के धक्के से‚ महंगाई को तो भड़कना ही था‚ लेकिन महंगाई के मौजूदा विस्फोट के पीछे सिर्फ इतना ही नहीं है। इसी दौर में सरकार ने पेट्रोल‚ डीजल‚ रसोई गैस आदि‚ तेल उत्पादों पर करों में अंधाधुंध बढ़ोतरी को‚ अपने राजस्व की कमी की भरपाई का एक प्रमुख स्रोत बना लिया है। इसने महंगाई की चौतरफा फैली आग पर पेट्रोल छिड़कने का काम किया है। बात सिर्फ इतनी नहीं है कि पेट्रोल–डीजल के दाम सैकड़ा पार चुके हैं या रसोई गैस के दाम में महामारी के दौरान ही सैकड़ों रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि इन तेल उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी‚ कृषि से लेकर औद्योगिक मालों तथा सेवाओं तक‚ हर तरह के उत्पादन की लागत में जुड़ती है और हर चीज के दाम में बढ़ोतरी के लिए दबाव बनाती है। इसीलिए‚ अर्थशास्त्र की भाषा में तेल उत्पादों को यूनिवर्सल इंटरमीडियरी कहा जाता है। तेल की मौजूदा कीमत में आधा हिस्सा करों का है‚ जो महंगाई बढ़ाने वाले इस उपाय से आम जनता पर असह्य बोझ डाले जाने का ही मामला है। और इसे तो सरकार की औंधी प्राथमिकताओं का प्रतिबिंब ही कहा जाएगा कि हवाईजहाज में इस्तेमाल होने वाला इधन पट्रोल की कीमत मध्यवर्गीय व्यक्ति की स्कूटी के पेट्रोल की कीमत से‚ एक–तिहाई कम है! आश्चर्य है कि इस घनघोर महंगाई को लेकर न तो राजनीतिक पार्टियों में पहले वाला तेवर रहा और न जनता में कोई आक्रोश।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
राज्य निर्वाचन आयोग ने तबादले पर लगायी रोक,अधिकारियों को दी निष्पक्ष चुनाव कराने की हिदायत

बिहार सरकार को झटका, निर्वाचन आयोग ने छठे चरण के शिक्षक नियोजन पर लगा दी रोक

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पटना तैयार

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पटना तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend