ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा आशीष क्राइम ब्रांच के सामने हुए पेश

UB India News by UB India News
October 11, 2021
in उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा आशीष क्राइम ब्रांच के सामने हुए पेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लखीमपुर हिंसा के सातवे दिन मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का बेटा आशीष आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गया। उसे क्राइम ब्रांच की ऑफिस में 11 बजे बुलाया गया था, लेकिन वह 10:36 पर 24 मिनट पहले पहुंच गया। रुमाल से उसने अपना मुंह छिपा रखा था। पुलिस उसे क्राइम ब्रांच के पिछले दरवाजे से भीतर ले गई। पुलिस के सामने भीड़ लगी है। पुलिस ने बैरिकेड लगाए हैं।

डीआईजी, एसपी विजय ढुल मौके पर हैं। गिरफ्तारी होगी या नहीं? इस सवाल का जवाब देने से हर अधिकारी बचता नजर आया। आशीष के साथ कौन आया है? इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। मंत्री पिता अजय मिश्र टेनी सुबह ही अपने कार्यालय पहुंच गए थे। वहां भी काफी गहमा-गहमी है।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

लखीमपुर पुलिस ने शुक्रवार को मंत्री के घर पर दोबारा नोटिस चिपकाकर कर आशीष को शनिवार को यानी आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को नोटिस लगाकर शुक्रवार को 10 बजे पेश होने के लिए कहा था, लेकिन आशीष नहीं पहुंचा। बाद में आशीष ने एक चिट्‌ठी लिखकर बताया था कि वह बीमार है इसलिए 9 अक्टूबर को पुलिस के सामने पेश होगा।

LIVE अपडेटस…

  • नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना मौन व्रत धरना खत्म कर दिया है। कल से सिद्धू मौन व्रत पर थे।
  • आशीष से पूछताछ के लिए करीब 40 सवालों की लंबी फेहरिस्त बनाई गई है। उससे पूछा जाएगा कि वह हिंसा के वक्त कहां था?
  • लखीमपुर में पुलिस लाइन के सामने भारी भीड़ है। एसपी ने कहा कि समय-समय पर अपडेट दिया जाएगा। भीड़ न लगाएं। गिरफ्तारी होगी या नहीं इस सवाल से बचते नजर आए एसपी।
  • आशीष के कानूनी सलाहकार अवधेश कुमार ने कहा था कि हम नोटिस का सम्मान करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे।
  • मंत्री अजय मिश्र लखीमपुर में अपने कार्यालय पर हैं। कार्यालय पर काफी गहमागहमी है।

आशीष मिश्र की हो सकती है गिरफ्तारी
आशीष मिश्र से पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि जिस थार जीप ने किसानों को कुचला था उसके पीछे निकली फॉर्च्यूनर में आशीष मिश्र बैठे थे। माना जा रहा है कि यह सबूत सामने आने पर आशीष की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पुलिस लाइन में बैरिकेडिंग की गई। मीडिया को भी दूर कर दिया गया है।
पुलिस लाइन में बैरिकेडिंग की गई। मीडिया को भी दूर कर दिया गया है।

बड़े नेता के इशारे पर हो रही आशीष की पेशी
गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र दिल्ली में थे। सूत्रों का कहना है कि आशीष को पुलिस के सामने पेश होने के लिए अजय मिश्र के पास किसी बड़े नेता ने संदेश भेजा था। इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हुए और कहा कि आशीष शनिवार को पुलिस के सामने सामने पेश हो जाएंगे और जांच में सहयोग करेंगे। केंद्रीय मंत्री का ये बयान सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद सामने आया है, क्योंकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को फटकार लगाई है।

लखीमपुर मामले में सियासत जारी है। प्रियंका, राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बाद अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने लखीमपुर में डेरा जमा लिया है। शुक्रवार शाम को लखीमपुर पहुंचे सिद्धू मौन व्रत रख अनशन पर बैठ गए हैं। सिद्धू पहले हिंसा में मारे गए किसान लवप्रीत और फिर पत्रकार रमन के यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय मंत्री का आरोपी बेटा गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता, तब तक मौन धारण कर भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसान लवप्रीत के घर में हिंसा का वीडियो देखते हुए नवजोत
लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसान लवप्रीत के घर में हिंसा का वीडियो देखते हुए नवजोत

लखीमपुर में तीसरी बार बंद हुई इंटरनेट सेवाएं
लखीमपुर में 3 अक्टूबर को हिंसा के बाद पहली बार इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इसके बाद 5 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी, सीतापुर और बहराइच में इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं। अब 8 अक्टूबर की शाम से लखीमपुर में इंटरनेट फिर से बंद कर दिया गया है।

शुक्रवार को दिन भर क्या-क्या हुआ?

  • मंत्री अजय मिश्र लखनऊ पहुंचे। उन्होंने बेटे आशीष का बचाव किया। कहा, “मेरा बेटा कहीं भागा नहीं है, वह निर्दोष है।” इसके अलावा इस्तीफे की मांग को लेकर अजय मिश्र ने कहा कि विपक्ष का काम ही है इस्तीफा मांगना।
  • अजय मिश्र शुक्रवार को लखनऊ में सांसद-विधायकों और संगठन की मीटिंग में शामिल हुए। उधर, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने UP सरकार को नोटिस जारी कर लखीमपुर हिंसा की पूरी रिपोर्ट मांगी है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार से पूछा कि जब मामला 302 (हत्या) का है तो गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह जांच के लिए UP सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट नहीं है।
  • आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह बहराइच गए। उन्होंने 2 पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी बात करवाई। केजरीवाल ने कहा कि आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं, पूरा देश देख रहा है। लोगों में बहुत गुस्सा है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहराइच में दो पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र का इस्तीफा और उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
कश्मीरी अवाम पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को समझें और मिल कर नाकाम करें , दिल्ली में भी जारी है मंथन

कश्मीरी अवाम पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को समझें और मिल कर नाकाम करें , दिल्ली में भी जारी है मंथन

भारत दौरे पर पहुंची डेनमार्क की PM मेटे फ्रेडरिक्सन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की बातचीत

भारत दौरे पर पहुंची डेनमार्क की PM मेटे फ्रेडरिक्सन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की बातचीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend