ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अगले राजनीतिक कदम पर सस्पेंस के बीच अमरिंदर सिंह दिल्ली रवाना; पीएम से मिलने की संभावना

UB India News by UB India News
October 7, 2021
in खास खबर, प्रदेश
0
अगले राजनीतिक कदम पर सस्पेंस के बीच अमरिंदर सिंह दिल्ली रवाना; पीएम से मिलने की संभावना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब कांग्रेस को छोड़ने का ऐलान कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अगले कदम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। मीडिया में अमरिंदर सिंह अलग पार्टी बनाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। मगर इस बीच अमरिंदर सिंह ने फिर दिल्ली की राह पकड़ ली है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह बुधवार को चंडीगढ़ से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सीएम पद छोड़ने के बाद से दिल्ली के अपने दूसरे दौरे में उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की संभावना है।

अमरिंदर सिंह का यह दिल्ली दौरा बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि सूत्रों ने रिपब्लिक टीवी को पहले बताया था कि कैप्टन ‘राज्य और राष्ट्र की सुरक्षा’ के व्यापक विषय पर आधारित एक नई पार्टी बना सकते हैं और 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में समान विचारधारा वाले दलों के साथ ‘गुपचुप गठबंधन’ रख सकते हैं। हालांकि अमरिंदर सिंह के पहले भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों थीं, लेकिन वह इन अटकलों को खारिज कर चुके हैं।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

अमरिंदर सिंह का दो हफ्ते में दूसरा दिल्ली दौरा
अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद दूसरी बार दिल्ली पहुंच रहे हैं। इससे पहले 29 सितंबर को अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में अमित शाह के आवास पर अमित शाह से मुलाकात करके नई अटकलों को जन्म दिया था। बाद में बैठक पर आधिकारिक रूप से टिप्पणी करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘उन्होंने अमित शाह के साथ कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर चर्चा की। कानूनों को निरस्त करने और एमएसपी की गारंटी के साथ संकट को तत्काल हल करने का आग्रह किया। इसके एक दिन बाद यानी 30 सितंबर को उन्होंने सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की थी। उसी दिन पंजाब लौटने के बाद अमरिंदर सिंह ने घोषणा की कि वह कांग्रेस छोड़ देंगे, लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होंगे।

कैप्टन ने छोड़ा CM पद
उल्लेखनीय है कि अमरिंदर सिंह को 18 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कहा जाता है कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लंबी तनातनी के बीच कांग्रेस ने कैप्टन को साइड लाइन करना शुरू कर दिया था और शायद यही वजह थी कि अमरिंदर सिंह को बिना बताए विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। माना जाता है कि इसी बैठक में कैप्टन अमरिंदर सिंह को सत्ता से बाहर करने का ऐलान होना था। हालांकि उससे पहले ही कैप्टन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने सिद्धू के साथ साथ पार्टी आलाकमान पर अपमान करने का आरोप लगाया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 1, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
लोकसभा 2 दिन पहले ही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, मानसून सत्र में सिर्फ 21 घंटे हुआ कामकाज

मोदी सरकार से यह चूक कैसे हुई... खाली पड़ा है एक संवैधानिक पद

कांग्रेस में जाप को विलय करा कर पप्पू यादव तेजस्वी के राह में खड़े करेगे रोड़े !

कांग्रेस में जाप को विलय करा कर पप्पू यादव तेजस्वी के राह में खड़े करेगे रोड़े !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend