ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

त्‍योहार की शुरुआत से पहले LPG सिलेंडर हुआ 15 रुपये महंगा

UB India News by UB India News
October 7, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर
0
त्‍योहार की शुरुआत से पहले LPG सिलेंडर हुआ 15 रुपये महंगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महंगाई से जूझ रही आम जनता को गैस कंपनियों ने तगड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने आज यानी 6 अक्टूबर को LPG Gas Cylinder की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में 15 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। ताजा बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 14.5 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये हो गए हैं।

दिल्ली के अलावा अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई में रसोई गैस की कीमत 844.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये हो गई।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

कि इससे पहले 1 अक्टूबर को ही तेल कंपनियों ने 19 Kg कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 43.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। हालांकि उस समय घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1736.5 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1805.5 रुपए है। मुंबई में 1685 रुपए और चेन्नई में 1867.5 रुपये प्रति सिलेंडर है।

इस साल अब तक 205 रुपये बढ़ी कीमतें

रसोई गैस की कीमतों में इस साल अब तक 205 रुपये का इजाफा हो चुका है। घरेलू रसोई गैस की कीमत पिछले सात वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है। एक मार्च 2014 को घरेलू गैस का खुदरा बिक्री मूल्य 410.5 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) था। सितंबर की शुरुआत में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ी थीं। जिसके बाद सिलेंडर की कीमतें 884.50 रुपये हो गई थी। इससे पहले अगस्त की शुरुआत में भी एलपीजी की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। जिसके बाद एलपीजी सिलेंडर 859.5 रुपए हो गया था। वहीं जुलाई में भी गैस की कीमत में 25.5 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। जिसके बाद रसोई गैस की कीमत दिल्ली में 834.50 रुपए पर पहुंच गई थीं। इससे पहले अप्रैल में आखिरी बार 14.2 किलो ​के सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। तब गैस कंपनियों ने 10 रुपये कीमत घटाई थी।

Month Delhi (14.2 Kg IndaneGas) 

 

January 1, 2021 694
February 4, 2021 719
February 15, 2021 769
February 25, 2021 794
March 1, 2021 819
April 1, 2021 809
May 1, 2021 809
June 1, 2021 809
July 1, 2021 834.5
August 17, 2021 859.5
September 1, 2021 884.5
October 6, 2021 899.5

ऐसे चेक करें एलपीजी की कीमत

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
लखीमपुर की घटना को कांग्रेस की डूबती नैया बचाने के मौके के रूप में देख रहे हैं राहुल: BJP

लखीमपुर की घटना को कांग्रेस की डूबती नैया बचाने के मौके के रूप में देख रहे हैं राहुल: BJP

अगले राजनीतिक कदम पर सस्पेंस के बीच अमरिंदर सिंह दिल्ली रवाना; पीएम से मिलने की संभावना

अगले राजनीतिक कदम पर सस्पेंस के बीच अमरिंदर सिंह दिल्ली रवाना; पीएम से मिलने की संभावना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend