ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हर थाली में बिहारी व्यंजन के लिए काम करेगा बिहार फाउंडेशन

UB India News by UB India News
September 27, 2021
in पटना, भाजपा
0
हर थाली में बिहारी व्यंजन के लिए काम करेगा बिहार फाउंडेशन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सभी प्रवासी बिहारी विदेशों में भी बिहार की कला‚ संस्कृति एवं भाषा को न सिर्फ अपने अंदर संजोये हुए हैं बल्कि इसके प्रचार–प्रसार के लिए भी तत्पर हैं। इस भावना का हम सभी बिहारवासी सम्मान करते हैं। इसी सांस्कृतिक परम्परा को बढाने के उद्’ेश्य से बिहार फाउंडेशन के माध्यम से एवं आपके सहयोग से विदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की परिकल्पना की जाएगी। इस भावी कार्यक्रम में बिहार की कला‚ संस्कृति एवं भाषा इत्यादि आधारित ऑडियो/वीडियो‚ अन्य उत्पाद आदि भी साझा किए जाएंगे।
उपमुख्यमंत्री बिहार फाउंडेशन के विदशों में स्थित चैप्टरों एवं कोविड–१९ दूसरी लहर में प्राप्त राहत सामग्री के दानकर्ताओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रवासी बिहारियों से अपने–अपने क्षेत्र में बिहार के व्यंजन यथा गया का तिलकुट‚ बाढ का लाई‚ सिलाव का खाजा‚ मनेर का लड्डू‚ नवादा का अनरसा इत्यादि के प्रचार–प्रसार किए जाने पर बल दिया तथा यह भी सुझाव दिया कि इन व्यंजनों का विदेश में एक बिक्री–केंद्र खोला जाए‚ जिससे इसकी न केवल ब्रांडिंग–माकटिंग होगा बल्कि इससे रोजगार का सृजन भी होगा । ॥ कार्यक्रम में उपस्थित सभी चैप्टर के अध्यक्ष/सचिव एवं प्रवासी बिहारी दानकर्ताओं का कार्यक्रम में शामिल होने तथा बिहार की यथासंभव मदद करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने सबों को सूचित किया कि बिहार के कटिहार जिले के शुभम कुमार ने इस वर्ष की यूपीएससी की परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम रैंक लाकर बिहार की बौद्धिक शक्ति का परिचय दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है की बिहार के पारम्परिक व्यंजन सुदूर देशों के प्रवासी चखें। इससे न केवल जडों से सम्बन्ध मजबूत रहेगा बल्कि इनके निर्माण में लगे कारीगरों को भी प्रोत्साहन तथा रोजगार भी मिलेगा। साथ ही‚ उन्होंने बिहारी कला जैसे मधुबनी पेंटिंग एवं बिहारी हस्तशिल्प निर्मित सामग्री की भी बिक्री बढाये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विशेष पहल की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने समस्त प्रवासी बिहारियों से कोविड की दूसरी लहर के दौरान बिहार फाउंडेशन के माध्यम से बिहार राज्य के लिए उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि उपमुख्यमंत्री सह –वित्त मंत्री–सह–अध्यक्ष‚ बिहार फाउंडेशन तारकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में वर्चुअल मीट के माध्यम से बिहार फाउंडेशन के विदशों में स्थित चैप्टरों एवं कोविड–१९ की दूसरी लहर में प्राप्त राहत सामग्री के दानकर्ताओं के संग एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बिहार फाउंडेशन के विदेश में अवस्थित ४ चैप्टर के अध्यक्ष/सचिव इस संवाद कार्यक्रम में जुडे‚ जिनमें यूएसए वेस्ट कोस्ट चैैप्टर से राजीव सिन्हा (अध्यक्ष) एवं दीपक शर्मा (सचिव)‚ कनाडा चैप्टर से उमेश कुमार (सचिव)‚ कतर चैैप्टर से शकील अहमद काकवी (अध्यक्ष)‚ गौहर अल्ताफ (उपाध्यक्ष)‚ मोहम्मद महफूज हसन (महासचिव) तथा यूएई चैप्टर से ओमेर हेजाजीन (अध्यक्ष) एवं तारिक अनवर (सचिव) शामिल हुए। इसके अतिरिक्त अमेरिका में बसे प्रवासी बिहारी‚ जिन्होंने कोविड–१९ की दूसरी लहर के दौरान बिहार फाउंडेशन के माध्यम से बिहार राज्य को राहत सामग्री उपलब्ध कराई थी‚ वे भी इस संवाद कार्यक्रम में जुडे। बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका से डॉ. अविनाश गुप्ता (अध्यक्ष) एवं आलोक कुमार (सदस्य)‚ डॉ. सोनल सिंह‚ एमडी‚ एमपीएच‚ एफएसीपी यूएसए‚ एवं श्रीमती मनीषा पाठक‚ सॉफ्टवेयर इंजीनियर‚ बे एरिया‚ सिलिकन वैली‚ यूएसए ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में जुडकर अपने विचारों को रखा।कार्यक्रम की शुरुआत में बिहार फाउंडेशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने कार्यक्रम में उपस्थित बिहार फाउंडेशन के चैप्टर के अध्यक्ष/सचिव एवं प्रवासी बिहारी दानकर्ताओं का स्वागत किया तथा सभी चैप्टर के अध्यक्ष/सचिव एवं प्रवासी बिहारी दानकर्ताओं द्वारा बिहार राज्य के हितार्थ किये गए कायोंर् से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के विशेष कार्य पदाधिकारी सुशील कुमार ने उपर वर्चुअल माध्यम से जुडे सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया॥।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
पटना में भीषण सड़क हादसे 2 लोगों की मौत 3 घायल

पटना में भीषण सड़क हादसे 2 लोगों की मौत 3 घायल

दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव !

बिहार पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान कल, 34 जिलों के 48 प्रखंडों में डाले जाएंगे वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend