ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान कल, 34 जिलों के 48 प्रखंडों में डाले जाएंगे वोट

UB India News by UB India News
September 29, 2021
in खास खबर, पटना, बिहार
0
दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान का शोर सोमवार को शाम पांच बजे थम गया. दूसरे चरण में बुधवार को 9686 बूथों पर मतदान कराया जायेगा. मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा.

34 जिलों के 48 प्रखंडों में पड़ेगे वोट
दूसरे चरण में छह पदों के लिए कुल 76279 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. नामांकन पत्र दाखिल करनेवालों में 40168 महिला प्रत्याशी और 36111 पुरुष प्रत्याशी शामिल थे. दूसरे चरण का पंचायत आम चुनाव 34 जिलों के 48 प्रखंडों में कराया जा रहा है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

इतने पदों के लिए पड़ेगा वोट
इस चरण में पंच के 10353 पदों, सरपंच के 699 पदों, मुखिया के 699 पदों, ग्राम पंचायत सदस्य के 10353 पदों, पंचायत समिति सदस्य के 948 पदों और जिला पर्षद सदस्य के 109 पदों के लिए मतदान कराया जायेगा.

इतने प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
इस चरण में जिला पर्षद सदस्य पद के लिए 1204 प्रत्याशियों, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 6279 प्रत्याशियों, मुखिया पद के लिए 6277 प्रत्याशियों, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 41405 प्रत्याशियों और ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 17042 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.

दूसरे चरण में यहां होगा मतदान
दूसरे चरण में जहां पर मतदान कराया जायेगा, उनमें पटना जिले के पालीगंज प्रखंड, बक्सर जिले का राजपुर प्रखंड, रोहतास जिले का रोहतास व नौहट्टा प्रखंड, नालंदा जिले का थरथरी व गिरियक प्रखंड, कैमूर जिले का दुर्गावती प्रखंड, भोजपुर जिले का पीरो प्रखंड, गया जिले का टिकारी व गुरारू प्रखंड, नवादा जिले का कौआकोल प्रखंड, औरंगाबाद जिले का नवीनगर प्रखंड, जहानाबाद जिले का घोसी प्रखंड, अरवल जिले का अरवल प्रखंड, सारण जिले का मांझी प्रखंड, सीवान जिले का सीवान सदर प्रखंड में वोट डाले जाएंगे.

यहां भी होगा मतदान
गोपालगंज जिले का विजयीपुर प्रखंड, वैशाली जिले का हाजीपुर प्रखंड, मुजफ्फरपुर जिले का मड़वन व सरैया प्रखंड, पूर्वी चंपारण जिले का मधुबन, फेहारा व तेतरिया प्रखंड, पश्चिमी चंपारण जिले का चनपटिया प्रखंड, सीतामढ़ी जिले का चोरौत व नानपुर प्रखंड, दरभंगा जिले का बेनीपुर व अलीनगर प्रखंड, मधुबनी जिले के पंडौल व रहिका प्रखंड, समस्तीपुर जिले का ताजपुर, पूसा व समस्तीपुर प्रखंड, सुपौल जिले का प्रतापगंज प्रखंड, सहरसा जिले का कहरा प्रखंड, मधेपुरा जिले का मधेपुरा प्रखंड, पूर्णिया जिले का बनमनखी प्रखंड में मतदान होगा.

इन प्रखंडों में भी डलेंगे वोट
कटिहार जिले का कुरसेला, कटिहार, हसनगंज व डंडखोरा प्रखंड, अररिया जिले का भरगामा प्रखंड, बेगूसराय जिले का भगवानपुर प्रखंड, खगड़िया जिले का जिला प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 17 व 18, मुंगेर जिले का टेटियाबंबर प्रखंड, जमुई जिले का अलीगंज प्रखंड, भागलपुर जिले का जगदीशपुर प्रखंड और बांका जिले के बांका प्रखंड में मतदान के जरिये उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा.

पटना में 99 प्रत्याशी निर्विरोध जीते:नौबतपुर में ग्राम पंचायत सदस्य और पंच पद के प्रत्याशियों के सामने कोई कैंडिडेट नहीं; अब 1753 के बीच हार-जीत की टक्कर

पटना नौबतपुर प्रखंड में 99 प्रत्याशी मतदान से पहले चुनाव जीत चुके हैं। इन प्रत्याशियों के खिलाफ कोई कैंडिडेट नहीं उतरा। निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों में 63 महिलाएं जबकि 36 पुरुष शामिल हैं। अब तीसरे चरण में 1763 प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी, जिसके लिए मतदान की तैयारियां की जा रही है। तीसरे चरण के लिए 8 अक्टूबर को नौबतपुर समेत 50 प्रखंडों में वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण के तहत बुधवार को 48 प्रखंडों में वोटिंग होगी।

प्रशासन ने जिन 99 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित किया है उसमें ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी पंच के उम्मीदवार हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए दावेदारी करने वाले 1 पुरुष और दो महिलाओं के सामने किसी ने नॉमिनेशन नहीं किया।

इसी तरह ग्राम कचहरी पंच के 35 पुरुष उम्मीदवार और 61 महिला उम्मीदवार को कोई टक्कर देने वाला नहीं था। इनके सामने भी मैदान में कोई प्रत्याशी नहीं था। ऐसे में सभी 99 प्रत्याशियों को बिना मतदान के निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।

नाम वापसी और स्क्रूटनी के बाद फाइनल लिस्ट जारी
नौबतपुर में नाम वापसी और आवेदनों की जांच के बाद सूची 27 सितंबर को फाइनल कर दी गई है। अब 1753 प्रत्याशियों के बीच चुनावी घमासान होगा। इन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। 1753 प्रत्याशियों पंचायत समिति के सदस्य के लिए 137 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 74 पुरुष और 63 महिलाओं ने जीत के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है। वहीं मुखिया पद के लिए 136 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इसमें 68 पुरुष और 68 महिलाएं चुनावी समर में हैं। सरपंच के लिए 119 की दावेदारी है, जिसमें 65 पुरुष और 54 महिलाएं हैं।

पंचायत सदस्य में बड़ा घमासान
पंचायत सदस्य में सबसे अधिक मारामारी है। इस पद के लिए नौबतपुर प्रखंड में कुल 1016 लोगों ने दावेदारी की है, जिसमें पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 483 और महिलाओं की संख्या 533 है। ग्राम कचहरी पंच के लिए 345 कैंडीडेट हैं जिसमें 134 पुरुष और 211 महिलाएं हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी की तरफ से 99 प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी गई है, जबकि 1753 प्रत्याशियों के लिए जीत हार का फैसला वोटिंग से कराने को लेकर तैयारी की जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर नीतीश सरकार का यू-टर्न,नीति आयोग की रिपोर्ट पर भी उठाए सवाल

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर नीतीश सरकार का यू-टर्न,नीति आयोग की रिपोर्ट पर भी उठाए सवाल

सर्वदलीय बैठक बुलाकर नितीश अपने बूते कर सकते है बिहार में जाति आधारित जनगणना

सर्वदलीय बैठक बुलाकर नितीश अपने बूते कर सकते है बिहार में जाति आधारित जनगणना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend