ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में भीषण सड़क हादसे 2 लोगों की मौत 3 घायल

UB India News by UB India News
September 29, 2021
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
पटना में भीषण सड़क हादसे 2 लोगों की मौत 3 घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामकृष्‍णनगर थाना क्षेत्र में बाईपास रोड पर एक कार कम से कम पांच लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। बताया जा रहा है कि कार का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में 2लोगों की मौत हो गई है। अलसुबह करीब छह बजे हुए इस हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने घेरकर कार में सवार लोगों को पकड़ लिया। स्‍थानीय लोगों ने दो लोगों को बंधक बना कर रखा था। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान दो सिपाहियों के जख्‍मी होने की बात सामने आ रही है। हादसा मारुति ब्रेजा कार से हुआ है। मरने वालों में दो लोगों की ही पहचान अब तक हो पाई है।

इस हादसे में मरने वाले सभी लोग सोरंगापुर और रामकृष्‍ण नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक रामकृष्‍ण नगर के ही रहने वाले हैं। पुलिस जब भीड़ के बीच बंधक बनाए गए कार सवार लोगों को छुड़ाकर साथ ले जाने लगी तो गुस्‍साए लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस की कई गाड़‍ियों का शीशा तोड़ दिया गया। हमले के बाद पुलिस टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने पुलिस पर कार चालक को छोड़ने का आरोप लगाया है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

हंगामे के बीच मृतकों की पहचान करने में भी परेशानी

घटनास्‍थल पर बवाल की वजह से मृतकों की पहचान करने में भी मुश्किल सामने आ रही है। पुलिस को स्थ‍िति संभालने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ रही है। अब तक दो मृतकों की पहचान का दावा किया जा रहा है। इनमें एक शख्‍स राम कृष्‍ण नगर के घनश्‍याम दूबे और दूसरे शख्‍स जगनपुरा के कृष्‍णा राय बताए जा रहे हैं। अन्‍य दो मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

दुर्घटना में चांगड निवासी 60 वर्षीय कृष्णा राय एवं रामकृष्ण नगर के सोरमपुर निवासी स्वास्थ्य विभाग से रिटायर 65 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई जबकि घायलों में स्थानीय सोरमपुर निवासी निवासी छोटन कुमार व धीरज कुमार समेत दो अन्य शामिल हैं. मौके पर रामकृष्णानगर, जक्कनपुर, कंकड़बाग पत्रकारनगर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया.

स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास स्थानीय लोग बाईपास किनारे मॉर्निंग वॉक करने निकले थे इसी दौरान झारखंड नंबर की एक ब्रेजा कार तेज रफ्तार से गुजरी. कार सवार नशे में धुत लग रहा था, जिसने कई लोगों पर कार को चढ़ा दिया.

इस हादसे में कार की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई जबकि 4 जख्मी हो गए. घायलों का इलाज कराने परिजन आस पास के निजी अस्पताल ले गये हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कार मालिक और कार से फरार हुए लोगों को पता लगाया जा रहा है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव !

बिहार पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान कल, 34 जिलों के 48 प्रखंडों में डाले जाएंगे वोट

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर नीतीश सरकार का यू-टर्न,नीति आयोग की रिपोर्ट पर भी उठाए सवाल

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर नीतीश सरकार का यू-टर्न,नीति आयोग की रिपोर्ट पर भी उठाए सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend