ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना पूरी 10 जिलों के 12 प्रखंडों में हो रही थी मतों की गिनती

UB India News by UB India News
September 28, 2021
in जिलावार, बिहार
0
पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना पूरी 10 जिलों के 12 प्रखंडों में हो रही थी मतों की गिनती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है. चौबीस सितंबर को राज्य के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में हुए चुनाव की मतगणना संपन्न हो गयी. 151 पंचायतों में मुखिया सहित विभिन्न पदों पर 4,646 लोगों का निर्वाचन हुआ. रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना देर शाम तक जारी रही. पहले चरण के मतगणना में 4,646 पदों में से 858 पदों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ. जबकि 72 पदों पर किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र नहीं जमा किया गया. पहले चरण में कुल 15,078 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें से 7,191 पुरुष थे. जबकि उनसे ज्यादा 7,887 महिला अभ्यर्थी मैदान में थीं.

EVM और बैलेट पेपर दोनों की हुई गिनती
पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम (EVM) के जरिये मतदान कराया जा रहा है. चार पदों के लिए ईवीएम के जरिये जबकि दो पद- पंच और सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से संपन्न हुआ था. 151 पंचायतों में हुए चुनाव में 109 पंचायतों में ईवीएम के द्वारा मतदान हुआ था जबकि 82 पंचायतों में बैलेट पेपर के जरिये मतदान संपन्न हुआ.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 29 सितंबर को डाले जाएंगे वोट
पहले चरण की मतगणना समाप्त होने के साथ ही दूसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. दूसरे चरण के चुनाव में 48 प्रखंडों के 692 पंचायतों में 29 सितंबर को मतदान होगा. निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण में 21,131 पदों के लिए चुनाव होना है जिसके लिए 9,686 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में 3,402 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पक्का हो गया है. दूसरे चरण में भी पुरुषों के मुकाबले महिला प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा है.

बिहार पंचायत चुनाव में पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में रविवार को मतगणना हुई। इसमें 151 पंचायतों में से 109 पंचायतों के अलग-अलग पदों (जिला परिषद, मुखिया और वार्ड सदस्य) पर और 82 पंचायतों के पंच-सरपंच के पदों के चुनाव परिणाम जारी कर दिए गए। कई जगहों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि कुछ जगहों पर पुराने पर ही लोगों ने भरोसा जताया है। रविवार को रात तक कई केंद्रों पर मतगणना हुई। जिन प्रखंडो में चुनाव रिजल्ट नहीं आए, वहां सोमवार को भी सुबह 8 बजे से ही मतगणना जारी है। आज शाम तक बचे हुए पंचायतों के विभिन्न पदों के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ आज भी देखने को मिल रही है।

जीत के बाद कोई खुश तो किसी की सेहत बिगड़ी

औरंगाबाद में मतगणना रिजल्ट के बाद इस 12 पंचायतों के मुखिया ने अपनी कुर्सी गंवा दी, केवल तीन प्रत्याशी ही कुर्सी बचा पाए। जिला परिषद प्रत्याशी ने लगातार दूसरी बार मारी बाजी।
जमुई के खरडीह पंचायत से पंचायत समिति पद से उषा देवी को शिकस्त मिलने पर सेहत बिगड़ गई। समर्थकों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जमुई में शंभु सिंह व मनोज मंडल, मुंगेर में मानिकपुर पंचायत के किरण चौधरी विजयी हुए हैं।
मुंगेर जिला के तारापुर प्रखंड से मानिकपुर पंचायत से पंचायती राज मंत्री की सम्राट चौधरी की भाभी मीना देवी भी मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ी, लेकिन जीत नहीं सकी। किरण चौधरी यहां से दूसरी बार मुखिया बनी।
गया जिले के बेलागंज प्रखंड के नंबर 8 से करिश्मा सिंह जिला परिषद सदस्य के पद पर विजयी हुई।
कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के जिला परिषद भाग 2 के श्वेता गुप्ता की जीत हुई है।
नवादा के गोविंदगंज प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में मुखिया पद के उम्मीदवारों का परिणाम घोषित हो गया है। नवादा में मतगणना की प्रक्रिया काफी धीरे चलने की शिकायत आई।
कहां-कितनी पंचायतों में हुए हैं चुनाव

नवादा के गोविंदगंज प्रखंड के सभी 9 सीटों पर मुखिया पद का परिणाम घोषित।
कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड में 14 पंचायत
रोहतास जिले के दावथ प्रखंड की 9 पंचायत, संझौली प्रखंड की 6 पंचायत
गया जिले के बेलागंज प्रखंड की 19 पंचायत, खिजरसराय प्रखंड की 14 पंचायत
नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड की 9 पंचायत
औरंगाबाद जिले के औरंगाबाद प्रखंड की 15 पंचायत
जहानाबाद जिले के काको प्रखंड की 14 पंचायत
अरवल जिले के सोनभद्र-वंशी-सूर्यपुर प्रखंड की 8 पंचायत
मुंगेर जिला के तारापुर प्रखंड की 10 पंचायत
बांका जिला के धौरेया प्रखंड की 20 पंचायत
जमुई के सिकंदरा प्रखंड के 10 पंचायत में
वोटिंग में महिलाएं ज्यादा रहीं शामिल
पंचायत चुनाव के पहले चरण में 59.855% वोटिंग हुई। सबसे अधिक 63.93% वोटिंग मुंगेर में, जबकि सबसे कम 56.69% वोटिंग जहानाबाद जिले में हुई। इसके बाद बांका में 63.89% तो जमुई और रोहतास में 62.50-62.50% वोटिंग हुई। औरंगाबाद में 62%, गया में 60.50%, कैमूर में 60.04% मतदाताओं ने वोटिंग की। करीब सभी प्रखंडों में महिलाओं का ओवरआल वोटिंग प्रतिशत पुरुषों की तुलना में ज्यादा रहा है।

 

जमुई के खरडीह पंचायत से पंचायत समिति पद से उषा देवी को शिकस्त मिलने पर सेहत बिगड़ गई। समर्थकों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, मुंगेर जिला के तारापुर प्रखंड से मानिकपुर पंचायत से पंचायती राज मंत्री की सम्राट चौधरी की भाभी मीना देवी भी मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ी थी। लेकिन, जीत नहीं सकी। किरण चौधरी यहां से दूसरी बार मुखिया बनी।
गया जिले के बेलागंज प्रखंड के नंबर 8 से करिश्मा सिंह जिला परिषद सदस्य के पद पर विजयी हुई। वहीं, कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के जिला परिषद भाग 2 के श्वेता गुप्ता की जीत हुई है। वहीं, नवादा के गोविंदगंज प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में मुखिया पद के उम्मीदवारों का परिणाम घोषित हो गया है।
जमुई में शंभु सिंह व मनोज मंडल, मुंगेर में मानिकपुर पंचायत के किरण चौधरी विजयी हुए हैं। नवादा में मतगणना की प्रक्रिया काफी धीरे चलने की शिकायत आई। 5 घंटे बाद नवादा के बकसोती पंचायत से पहला परिणाम आया। यहां सुनीता देवी बनी मुखिया बनी हैं। वहीं, गया में मतदान केंद्रों पर मोबाइल लेकर घूम रहे उम्मीदवारों और प्रत्याशियों के समर्थकों की पुलिस ने पिटाई की है।

केंद्रों के बाहर गहमागहमी का माहौल रहा। कई प्रत्याशी एवं उनके समर्थक भी मतगणना केंद्र के बाहर खड़े दिखें। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोरोना गाइडलाइन के पालन की अपील की थी। लेकिन, प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा आज भी कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई। न मास्क दिखा और न ही दो गज की दूरी का पालन हुआ।

औरंगाबाद के ओरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अनिता देवी हुई विजयी।
बेलागंज प्रखंड के नंबर 8 से करिश्मा सिंह जिला परिषद सदस्य के पद पर विजयी हुई हैं।
कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के जिला परिषद भाग 2 के श्वेता गुप्ता की हुई जीत।
औरंगाबाद जिले के मांझार पंचायत से मुखिया प्रत्याशी उर्मिला देवी विजयी हुई।
नवादा जिले के गोविंदपुर जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 21 से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी चुनाव जीत गई हैं।
रोहतास के संझौली प्रखंड के अमेठी से चन्द्र हंस ने मुखिया पद पर जमाया कब्जा
तारापुर खैरा पंचायत से ललिता भारती बनी मुखिया।
औरंगाबाद के कुरमहा पंचायत से मुखिया पद पर सुरंजय कुमार शर्मा की जीत हुई है।
कैमूर के कुदरा प्रखंड के नेवरास पंचायत से मुखिया पद के लिए पिन्टु सिंह विजयी हुए हैं।
औरंगाबाद प्रखंड में मतगणना केंद्र पर तेज आंधी की वजह से टेंट टूट कर गिर गया।
मतगणना केंद्र पर भगदड़ मच गई है। हालांकि, किसी को चोट नहीं लगी है।
कैमूर जिले के कुदरा भाग एक से जिला पार्षद मधु यादव जीती।
औरंगाबाद के फेसर पंचायत की मुखिया मीना देवी विजयी।
मंत्री सम्राट चौधरी की भाभी मीणा देवी भी मुंगेर के मानिकपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव हारी।
नवादा के बकसोती पंचायत से सुनीता देवी बनी मुखिया
जमुई के सबल बीघा पंचायत से अंजनी मिश्रा उर्फ बंटी मिश्रा मुखिया 87 मतों से मुखिया बने।
औरंगाबाद के इब्राहिमपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी डॉ ब्रजमोहन कुमार सिंह जीते।
रोहतास जिले के दावथ प्रखंड के साइना पंचायत से मुखिया पद से चांदनी कुमारी विजयी।
औरंगाबाद के कर्मा भगवान पंचायत से मुखिया वीरेन्द्र राम 2479 वोट से जीते
औरंगाबाद के खैराबिंद पंचायत से दूसरी बार सुजीत कुमार सिंह मुखिया बने हैं। जहानाबाद के सैदाबाद पंचायत से अरविंद ठाकुर ने जिला परिषद सदस्य बने हैं।
जहानाबाद के बरमा पंचायत से सिरमन राज जिला परिषद पद पर विजयी हुए हैं।
रोहतास-संझौली प्रखंड के करमैनी पंचायत पूर्वी से पंचायत समिति सदस्य के पद पर मंटू कुमार सिंह जीते।
रोहतास-संझौली प्रखंड के करमैनी पंचायत से मुखिया के पद पर सुभाषचंद्र जीते।
रोहतास- संझौली प्रखंड के करमैनी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के पद पर समीर चंद जीते।
रोहतास–दावथ प्रखंड के सेमरी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य काजल कुमारी जीती।
मुंगेर के तारापुर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के रूप में रंजीत चौधरी विजयी हुए।
रोहतास-दावथ के सेमरी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अमृता कुमारी जीती।
अरवल जिले के वंशी प्रखंड के मालि पंचायत से ललन कुमार मुखिया पद के लिए विजयी हुए।
रोहतास- संझौली के चांदी इंग्लिश पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पद से मधु उपाध्याय जीती।
कैमूर के कुदरा प्रखंड के सलथुआ से रिंकी मिश्रा जीती।
कैमूर के कुदरा प्रखंड के ससना पंचायत से मुखिया प्रत्याशी जैतून बीबी विजयी हुई। कैमूर के कुदरा प्रखंड के खरहना पंचायत से मुखिया अशोक चौरसिया जीते
रोहतास जिले के दावथ प्रखंड के जमसोना पंचायत के वार्ड संख्या-13 में सदस्य पद पर कृष्ण मोहन प्रसाद सिन्हा 36 मतों से जीते।
बांका के धोरैया प्रखंड के काठबनगांव-बीरबलपुर पंचायत से मुखिया पद पर निर्जला देवी चुनाव जीती।
गया के बेलागंज और खिजरसराय प्रखंड में हुए चुनाव के मतों की गिनती शहर के गया कॉलेज के प्रांगण में की जा रही है।
नवादा में ड्यूटी पर देर पहुंचने वाले मजिस्ट्रेट को जमकर फटकार लगाई है। यहां अबतक मतगणना शुरू नहीं हुई है।
रोहतास के तकिया बाजार समिति परिसर में संझौली तथा दावथ प्रखंड का मतगणना शुरू हो चुकी है।
जहानाबाद और अरवल पंचायत में मतगणना शुरू हो चुकी है।
बांका के पीबीएस काॅलेज स्थित वज्रगृह में धोरैया के मकैता बबुरा पंचायत की मतगणना शुरू हुई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट शूटआउट से सबक

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट शूटआउट से सबक

नये अध्याय की शुरुआत

नये अध्याय की शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend