ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय जनगणना: यह एक वैध मांग और समय की जरूरत‚ केंद्र करे पुनर्विचारः नीतीश

UB India News by UB India News
September 27, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
जातीय जनगणना: यह एक वैध मांग और समय की जरूरत‚ केंद्र करे पुनर्विचारः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर देश में जातीय जनगणना की मांग दोहरायी। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना हर हाल में होनी चाहिए‚ यह सभी के हित में है इसलिए केंद्र सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे। मुख्यमंत्री ने रविवार को दिल्ली में नक्सलवाद को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के साथ १० राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जातीय जनगणना बहुत जरूरी और देश हित में है। इसे नहीं कराने के पीछे जो तर्क दिये जा रहे हैं‚ वह सही नहीं है। केंद्र सरकार को अपने निर्णय पर एक बार फिर से पुनर्विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना से सरकार को बेहतर नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। जाति आधारित जनगणना एक वैध मांग है तथा प्रत्येक जाति की गणना की जानी चाहिए। यह समय की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा‚ जातीय जनगणना के कई फायदे हैं। हमने जो कहा है‚ उसका तर्क है। यह कहे जाने पर कि केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को यह भी बताया है कि २०११ में हुई जाति जनगणना अपने डेटा में गंभीर त्रुटियों के कारण अनुपयोगी है‚ उन्होंने स्पष्ट किया कि २०११ में सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना की गयी थी‚ लेकिन वह इस तरह का नहीं था‚ जिसकी राजनीतिक दल मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले जनगणना हुई थी‚ लेकिन आजादी के बाद नहीं। जातीय जनगणना होगी‚ तभी लोगों के बारे में सही जानकारी होगी। तब पता चलेगा कि जो पीछे है‚ उसे आगे कैसे किया जाये। उन्होंने कहा कि यह सभी को पता है कि जातिगत जनगणना कराने में थोड़ी परेशानी जरूर होगी‚ लेकिन इस कार्य के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना होगी‚ तो हर घर से पूरी जानकारी ली जायेगी‚ तो सारी बातें स्पष्ट होंगी। ऐसी कोई जाति नहीं‚ जिसमें उपजाति नहीं है। जब जातीय जनगणना होगी‚ तो उसमें लाखों जातियां और उपजातियां आयेंगी‚ लेकिन उसका विभाजन अलग–अलग कैटेगरी में किया जा सकता है। यह बहुत मुश्किल काम नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जाति के आधार पर गणना नहीं होती है‚ तो हम लोग इसे कतई सही नहीं मानेंगे। बिहार के सभी दलों ने जातीय जनगणना की मांग की है। इससे संबंधित प्रस्ताव विधानमंडल से सर्वसम्मति से पास किया गया है। उन्होंने कहा‚ ‘हम तो यही आग्रह करेंगे कि केंद्र सरकार फिर से निर्णय पर पुनर्विचार करे और जातीय जनगणा कराये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि मैं बिहार में एक बार फिर से इस मुद्’े पर सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलांगा और विचार करूंगा। उन्होंने कहा‚ ‘हर किसी को मालूम है कि हमलोगों की इच्छा क्या है।’ गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा दायर कर जाति आधारित गणना को प्रशासनिक रूप से बेहद कठिन और लंबा काम बताया था। इससे यह संदेश गया है कि केंद्र सरकार जातीय जनगणना करना नहीं चाहती है। जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर पिछले २३ अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार से १० दलों के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। सभी को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री उनकी मांग को स्वीकार करेंगे।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
नक्सल अभियान के लिए आधुनिक तकनीक जरूरी:मुख्यमंत्री

नक्सल अभियान के लिए आधुनिक तकनीक जरूरी:मुख्यमंत्री

पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना पूरी 10 जिलों के 12 प्रखंडों में हो रही थी मतों की गिनती

पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना पूरी 10 जिलों के 12 प्रखंडों में हो रही थी मतों की गिनती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend