ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महिलाओं को विकास के पथ पर लाने में मिली सफलताः रेणु देवी

UB India News by UB India News
September 24, 2021
in पटना, भाजपा, महिला युग
0
महिलाओं को विकास के पथ पर लाने में मिली सफलताः रेणु देवी

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महिलाओं को विकास के पथ पर अग्रसर करने में नीतीश सरकार सफल रही है। केन्द्र और राज्य सरकार ने मिलकर महिलाओं के उत्थान के लिए जो कार्यक्रम चलाये हैं उसके सार्थक परिणाम सामने आये हैं और इसके लिए मैं प्रदेश की महिलाओं को अपनी ओर से बधाई देती हूं। उपर्युक्त बातें उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने उर्दू भवन में आयाजित हलका–ए–अदब बिहार और ख्वाजा गरीब नवाज सोसायटी के सौजन्य से आयाजित सेमिनार को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक महिला हूं और महिलाओं के कल्याण के लिए हर समय तत्पर रहती हूं। केन्द्र और राज्य की एनड़ीए सरकार देश और प्रदेश के विकास के साथ–साथ महिलाओं के कल्याण के लिए जो कार्यक्रम चला रही है उसके सार्थक परिणाम सामने आये हैं। मुझे यह कहने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं कि आज बिहार की महिलाएं तमाम क्षेत्रों में अपनी मेहनत और लगन से अपना मुकाम हासिल कर रहीं हैं। सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत उन्हें जो प्रतिनिधित्व दिया है वह स्वागतयोग्य है। श्रीमती रेणु देवी ने कहा कि आज मैं जिस मंच से संबोधित कर रही हूं उससे मेरे दिल को सुकून पहुंचा है क्योंकि भारी संख्या में आज मुस्लिम महिलाएं इस कार्यक्रम में आइ हैं। उनकी उपस्थिति ने मेरे हौसलों को बढाया है और मैं आपको विश्वास के साथ यह यकीन दिलाना चाहती हूं कि केन्द्र और राज्य की एनड़ीए सरकार महिलाओं के उत्थान में जात–पात को स्थान नहीं देती और महिला के संपूर्ण विकास के लिए कार्यक्रम चलाती है। इस उर्दू एकादमी में मुझे दो बार आने का अवसर प्राप्त हुआ है। दिल करता है कि मैं बार–बार यहां आं और आपसे बातें करूं॥। वहीं बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस प्रकार प्रदेश के तमाम लोगों के विकास के लिए जो कार्यक्रम चलाया है उसकी वजह से बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उर्दू के विकास और मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों से बिहार में एक नई क्रांति आई है और यह क्रांति बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की सूची में प्रथम स्थान दिलाने में सफलता हासिल करेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
नल जल योजना बन चुकी नल धन योजनाः तेजस्वी

नल जल योजना बन चुकी नल धन योजनाः तेजस्वी

कठिन चुनौतियों से गुजर रहा देश और समाजः ललन

कठिन चुनौतियों से गुजर रहा देश और समाजः ललन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend