ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में 21 एजेंड़ों पर लगी मुहर

UB India News by UB India News
September 25, 2021
in कैबिनेट, खास खबर
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 21 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। बैठक में राज्य के प्राइमरी स्कूलों में 8,386 फिजिकल टीचर की बहाली का फैसला लिया गया है। वहीं, बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने बकाया DA का भुगतान एकमुश्त करने का निर्णय लिया है।

इधर, फिजिकल टीचर की बहाली निर्णय के मुताबिक, 100 से अधिक छात्र वाले प्राइमरी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक पद पर जॉब निकाली जाएगी। शिक्षा विभाग की तरफ से मंत्रिपरिषद में यह प्रस्ताव लाया गया, जिस पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी। ये सामान्य शिक्षकों की नियुक्ति की तरह नगर निकाय और पंचायत नियोजन के माध्यम से होगी।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

लंबे समय से अभ्यर्थियों को इस बहाली का इंतजार था। बच्चों का मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 में निहित प्रावधान के आलोक में 8,000 रुपए प्रतिमाह की दर के वेतन पर बिहार के 8,386 राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालयों में तत्काल एक-एक शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक का पद सृजन करने की स्वीकृति दे दी गई है।

वहीं, सरकार ने कैबिनेट में यह फैसला लिया है कि सरकारी कर्मियों और पेंशन भोगियों को बकाया DA का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा। अक्टूबर में जुलाई और अगस्त महीने के वेतन के साथ बकाया DA का भुगतान किया जाएगा। वहीं, कैलेंडर 2022 पर भी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। बिहार सरकार के कार्यालयों में अवकाश और NIA की छुट्टी पर सहमती दे दी है। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए लाभकारी योजनाओं के लिए 75 फीसदी उपस्थिति को खत्म कर दिया गया है।

इधर, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अगर पंचायत चुनाव बाधा नहीं बना, तो शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया अगले माह शुरू की जा सकती है. शिक्षा विभाग इस नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए संकल्पित है. उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है कि उन्होंने कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी.

उन्होंने बताया कि शारीरिक एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के कुल सृजित पद 8386 हैं, जबकि एसटीइटी पास अभ्यर्थियों की संख्या सिर्फ 3750 है. ऐसे में संभावना है कि करीब सभी एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी चयनित हो जायेंगे. हालांकि, इसमें आरक्षण रोस्टर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

सामान्य शिक्षकों की तरह होगी नियुक्ति

जानकारी के मुताबिक शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की यह नियुक्ति सामान्य शिक्षकों की नियुक्ति की तरह नगर निकाय और पंचायत के माध्यम से होगी. गौरतलब है कि शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा-2019 में कुल 6,199 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें कुल 3,508 अभ्यर्थी पास हुए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
बिहार पंचायत चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा‚ मतदान कल , तीसरे चरण का नामांकन थमा

बिहार पंचायत चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा‚ मतदान कल , तीसरे चरण का नामांकन थमा

हवाना सिंड्रोम’ भारत के लिए भी चिंताजनक है

हवाना सिंड्रोम' भारत के लिए भी चिंताजनक है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend