ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेंसेक्स साठ हजारी,नित नये रिकार्ड बना रहा

UB India News by UB India News
September 18, 2021
in कारोबार, संपादकीय
0
सेंसेक्स का ऐतिहासिक मुकाम ,1 हज़ार से 50 हज़ार का सफर बेमिशाल

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुम्बई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स नित नये रिकार्ड बना रहा है। १६ सितम्बर २०२१ को सेंसेक्स ४१८ बिंदु बढ़कर ५९१४१ बिंदु पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। आंकड़ों के अनुसार इस साल की शुरु आत से अब तक सेंसेक्स में करीब २३.८५ प्रतिशत की तेजी आ चुकी है और एक साल में सेंसेक्स ५० प्रतिशत से ज्यादा ऊपर जा चुका है। इस तरह की तेजी के कई मायने हैं। एक मायने तो यह कि देश में निवेशकों में भारतीय कंपनियों के प्रति उत्साह है और भविष्य से उनकी कई उम्मीदें हैं। कोरोना के निराशा भरे माहौल से निकलकर अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है‚ इसलिए शेयर बाजार भी उम्मीदों से भरा हुआ है। उम्मीद का माहौल जैसा शेयर बाजार में ठीक वैसा अर्थव्यवस्था के सारे क्षेत्रों में नहीं दिखाई दे रहा है। खास तौर पर लघु उद्यमों की हालत परेशानी वाली है। पर मसला यही है कि लघु उद्यमों का दर्द उछलती सेंसेक्स में दर्ज ना होता‚ क्योंकि लघु उद्यमों से कोई कंपनी सेंसेक्स का हिस्सा नहीं है। सेंसेक्स देश की बड़ी और कामयाब कंपनियों के शेयरों का ही प्रतिनिधित्व करता है। तो साठ हजार की ओर अग्रसर का मतलब यह कदापि ना लगाया जाए की समस्त उद्योग जगत में बहार आ गई है और स्थितियां कोरोना पूर्व जैसी हो गई हैं। एक परिपेक्ष्य में देखने पर पता लगता है कि सेंसेक्स की तेजी से यह पता लगता है कि बड़ी कंपनियों का कारोबार तेजी से पटरी पर लौट रहा है और मुनाफा कमाने की उनकी क्षमताएं फिर से बलवती हो रही हैं। शेयर बाजार दरअसल उम्मीदों पर चलता है और उम्मीदों की स्थिति यह होती है कि नाउम्मीदी की तलहटी छूने के बाद जनमानस के सामने और कोई विकल्प ही नहीं रहता है कि वह फिर से उम्मीद कर ले। यह अलग बात है कि एक–एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा के टीकाकरण से भी अर्थव्यवस्था में उत्साह आया है कि अब स्थितियां नियंत्रण में आ रही हैं। अगर केरल का जिक्र न करें तो वाकई कोरोना को लेकर देश में हालात नियंत्रण में हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना विदा हो गया है। इसका मतलब है कि कोरोना अब उस स्तर पर है‚ जहां इसे नियंत्रण करना मुश्किल नहीं है। रोज लाखों केस वाले दिनों को अब पीछे छोड़ा जा चुका है‚ अब तैयारियां पहले से बेहतर हैं। इस किस्म की उम्मीदें ही सेंसेक्स को उत्तरोत्तर उचाई को ओर लेकर जा रही हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

Next Post
हर साल दिवाली के समय वायु प्रदूषण बड़़ी समस्या का रूप ले लेता

हर साल दिवाली के समय वायु प्रदूषण बड़़ी समस्या का रूप ले लेता

आज लखनऊ में होने जा रही GST काउंसिल की बैठक

आज लखनऊ में होने जा रही GST काउंसिल की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend