ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हर साल दिवाली के समय वायु प्रदूषण बड़़ी समस्या का रूप ले लेता

UB India News by UB India News
September 18, 2021
in खास खबर, दिल्ली, पर्यावरण, संपादकीय
0
हर साल दिवाली के समय वायु प्रदूषण बड़़ी समस्या का रूप ले लेता

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रदूषण के कारण दिल्ली और आसपास की जनता किस तरह परेशान रहती है‚ यह बताने की जरूरत नहीं है। खासकर सर्दी का मौसम शुरू होते ही दूषित हवा का कहर हर आम और खास को झेलना पड़़ता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार का दीपावली के दौरान राज्य में पटाखों की बिक्री‚ भंड़ारण और इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला सराहनीय कदम माना जाएगा। गौरतलब है कि हर साल दिवाली के समय वायु प्रदूषण बड़़ी समस्या का रूप ले लेता है। पिछले वर्ष भी भारी प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने पटाखों के बिकने‚ इसका उपयोग करने और काफी मात्रा में एक जगह स्टोर करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। उस समय सरकार के इस फैसले पर काफी हो–हल्ला मचा था। दिवाली त्योहार के महज कुछ दिनों पहले लिये गए निर्णय की काफी आलोचना हुई थी। खासकर पटाखा विक्रेताओं और इसे बनाने वालों की आजीविका प्रभावित होने के कारण केजरीवाल सरकार की काफी लानत–मलामत हुई थी। हालांकि इस तथ्य से कोई इनकार नहीं कर सकता कि स्वच्छ हवा जनता की जरूरत है। सर्दी शुरू होते ही विभिन्न वजहों के चलते हवा दूषित हो जाती है। स्वस्थ्य रहने के लिए इस तरह के सख्त कदम उठाने ही होंगे। केवल दिल्ली ही नहीं दिल्ली से सटे सभी प्रमुख शहरों में भी इस तरह की रोक लगाने की महती जरूरत है। खासकर नोएड़ा‚ गाजियाबाद‚ गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी इसी तरह के कड़े़ कदम उठाने होंगे। साथ ही जिन दूसरे शहरों में हाल के वर्षों में प्रदूषण की गंभीर समस्या पैदा हुई है; उन राज्यों में भी समय रहते प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। प्रदूषण दरअसल पूरे देश के लिए चिंता का सबब है। इस नाते हर किसी को –चाहे वह सरकार हो या जनता–समझदारी दिखानी होगी। विपक्षी पार्टियों को भी देश हित में ऐसे मसले पर राजनीति करने से बाज आना होगा। जलवायु परिवर्तन के चलते धरती पर खतरा किस कदर बढ़ा है‚ इसकी बानगी बेमौसम और भारी मात्रा में बारिश होने‚ बादल फटने‚ भू स्खलन‚ बाढ़ø की विभीषिका और मौसम के बिगड़े़ स्वरूप से समझ सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी यह पता लगाने की भी होनी चाहिए कि दिल्ली की आबो–हवा में जहर घोलने वाले अवयव कौन से हैं‚ क्या भारी संख्या में वाहनों के चलते दिल्ली गैस का चेंबर बन चुकी है या इसके पीछे कुछ अन्य कारक भी जिम्मेदार हैंॽ इसकी तह तक जाए बिना ऐसे निर्णयों से दीर्घकालिक लाभ की उम्मीद छलावा होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

Next Post
आज लखनऊ में होने जा रही GST काउंसिल की बैठक

आज लखनऊ में होने जा रही GST काउंसिल की बैठक

SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन

SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend