ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रिकॉर्ड स्थापित करेगा सेवा और समर्पण अभियान

UB India News by UB India News
September 15, 2021
in पटना, भाजपा
0
रिकॉर्ड स्थापित करेगा सेवा और समर्पण अभियान

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी की ओर से १७ सितंबर से सेवा और समर्पण अभियान का आगाज किया जायेगा जो ०७ अक्टूबर तक जारी रहेगा। १७ सितंबर को सृष्टि के शिल्पकार बाबा विश्ववकर्मा का पूजनोत्सव और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का ७१वां जन्मदिन भी है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि ७ अक्टूबर को एक और सुखद संयोग बन रहा है। २००१ में इसी दिन प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने पहली बार मुख्यमंत्री के तौर पर गुजरात की कमान संभाली थी। अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी सेवा की श्रृंखला प्रारंभ करने वाली है। इसके तहत स्वच्छता‚ स्वास्थ्य‚ पर्यावरण संरक्षण‚ रक्तदान जैसे किये जायेंगे। वृद्धाश्रमों‚ अस्पतालों और अनाथालयों में मरीजों व जरूरतमंदों को फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए हमारा उद्’ेश्य लोगों में सेवा के महत्व का प्रसार करना तथा देश तथा समाज के प्रति उनकी भावनाओं को जागृत करना है। १७ सितंबर को भाजपा के सभी जिला कार्यालयों में प्रधानमन्त्री मोदी के व्यक्तित्व तथा कृतित्व से जुडी प्रदर्शनियां लगायी जाएंगी। उनकी नीतियों और देश के लिए किये गये कार्यों से जन–जन को अवगत कराने के लिए इस प्रदर्शनी को डिजिटल स्वरूप में नमो एप पर भी प्रसारित किया जाएगा। इसी दिन हमारे नेता व कार्यकर्ता टीकाकरण केंद्रों पर अधिक से अधिक लोगों को कोरोना टीका लगवाने के लिए जागरूक भी करेंगे। तीस लाख लोगों का इस दिन टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई और उनका अभिनंदन करते हुए ७‚ लोककल्याण मार्ग‚ नई दिल्ली स्थित प्रधानमन्त्री कार्यालय पर पोस्टकार्ड के जरिए संदेश भी भेजा जाएगा। २५ सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर उनके अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री के कार्यों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। दो अक्टूबर को जनता को बापू के सिद्धांतों‚ स्थानीय उत्पादों तथा खादी के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया जाएगा। भोजपुरी व मगही पर सोरेन के बयान को बताया निंदनीय बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने झारखंड़ के सीएम हेमंत सोरेन द्वारा भोजपुरी और मगही भाषी लोगों पर दिए बयान को निंदनीय बताया। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि यह हेमंत सोरेन की ओछी मानसिकता का द्योतक है। औबैसी पर पूछे गए सवालों के जवाब में जायसवाल ने कहा कि उनकी राजनीति विभाजनकारी है। सीमांचल में जिस ढग से आबादी का प्रतिशत बढ़ा है‚ यह पूरी तह से घुसपैठ है। चिराग पर पूछे गए सवालों से जायसवाल बचते रहे। चिराग एनड़ीए का हिस्सा हैं या नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति से पार्टी नहीं होता बल्कि पार्टी से व्यक्ति की पहचान होती है। पशुपति पारस एनड़ीए सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। लोजपा एनड़ीए का हिस्सा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
बिहार में 12 एमएलसी के मनोनयन पर हाइकोर्ट में सुनवाई खत्म, फैसला सुरक्षित

बिहार में 12 एमएलसी के मनोनयन पर हाइकोर्ट में सुनवाई खत्म, फैसला सुरक्षित

15 के बाद भी मुखिया व प्रमुख का चलेगा सिक्का…..

पंचायत चुनाव के पहले चरण में 858 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend