ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रामविलास पासवान की पहली बरसी आज, पटना में जुटेंगे दिग्गज राजनेता,पीएम मोदी ने लिखा पत्र

UB India News by UB India News
September 16, 2021
in खास खबर, दिन विशेष, पटना, लोजपा
0
रामविलास पासवान की पहली बरसी आज, पटना में जुटेंगे दिग्गज राजनेता,पीएम मोदी ने लिखा पत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की पहली बरसी (Ramvilas Paswan Death Anniversary) रविवार को पटना में मनाई जा रही है. रामविलास पासवान की बरसी में विभिन्न दलों के राजनेता पहुंच रहे हैं लेकिन बिहार की राजनीति के दो बड़े चेहरे लालू प्रसाद (Lalu Prasad) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर अभी भी संशय बरकरार है. रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने कहा है कि इस प्रदेश (बिहार) के मुखिया होने के नाते नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में जरूर पहुंचें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हम आप लोगों के माध्यम से रविवार को बरसी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान उनके मित्र और सहयोगी थे, इसलिए वो उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हों. भले ही वो मुझसे नहीं मिलें, मुझे आशीर्वाद नहीं दें लेकिन रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि जरूर दें. रामविलास पासवान की पहली बरसी के दौरान भोज का आयोजन होना है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे भोज की तैयारी जोरों पर है

इस आयोजन में देश के अलग-अलग दलों के विभिन्न राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है. रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने जिन लोगों ने को पहली बरसी में आने के लिए निमंत्रण दिया था उनमें पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी शामिल थे. हालांकि पीएम मोदी पटना में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने पहली बरसी पर रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए एक पत्र लिखा है.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

इस पत्र में उन्होंने रामविलास पासवान को देश का महान सपूत, बिहार का गौरव और सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज बताया है. पीएम ने लिखा है कि आज का दिन उनके लिए काफी भावुक है और इस दिन को वह न केवल अपने आत्मीय मित्र के रूप में याद कर रहे हैं बल्कि भारतीय राजनीति में उनके जाने से जो शून्य उत्पन्न हुआ है उसे भी अनुभव कर रहे हैं. रामविलास पासवान के साथ अपने लंबे राजनीतिक जीवन को भी पीएम नरेंद्र मोदी ने इस चिट्ठी में याद करते हुए शामिल किया है. साथ ही एनडीए सरकार के 6 वर्षों के कार्यकाल के दौरान भी रामविलास पासवान द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया है.

चिराग पासवान हुए भावुक
पीएम नरेंद्र मोदी जी इस चिट्ठी को चिराग पासवान ने ट्वीट किया है, साथ ही इस पत्र को लेकर वह काफी भावुक भी हो गए हैं. उन्होंने पीएम की स्थिति को ट्वीट करते हुए लिखा है कि पिताजी की बरसी के दिन आदरणीय प्रधानमंत्री जी का संदेश प्राप्त हुआ है.

चिराग ने लिखा है कि पीएम ने पिताजी के पूरे जीवन के सारांश को अपने शब्दों में पिरोकर और समाज के लिए किए गए कार्यों को लेकर सम्मान दिया है और उनके प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित किया है. चिराग ने इस चिट्ठी को अपने और अपने परिवार के लिए दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने वाला बताया है.

सामाजिक न्याय के मसीहा थे पासवान
प्रधानमंत्री ने अपने लिखे संदेश में दिवंगत नेता रामविलास पासवान को महान सपूत, बिहार का गौरव व सामाजिक न्याय का मसीहा बताया। उनके प्रति अपने सम्मान, स्नेह जाहिर किया। प्रधानमंत्री को अपने मित्र खोने का गम है। उन्होंने रामविलास पासवान के सम्पूर्ण जीवन के उपलब्धियों को सराहा, उस पर रौशनी डाली। अपने संदेश में PM ने कहा कि नए राजनीतिक लोगों को रामविलास पासवान से सीख लेनी चाहिए।

प्रधानमंत्री के भेजे गए संदेश और कॉल कर उनके बात करने के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर आभार जताया है। उन्होंने लिखा है कि पिताजी के बरखी के दिन प्रधानमंत्री का संदेश प्राप्त हुआ है। सर, आपने पिताजी के पूरे जीवन के सारांश को अपने शब्दों में पिरो कर उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का सम्मान किया है। उनके प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है। यह पत्र मेरे और मेरे परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करता है। आप का स्नेह व आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

पिता जी के बरखी के दिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का संदेश प्राप्त हुआ है। सर आपने पिता जी के पूरे जीवन के सारांश को अपने शब्दों में पिरो कर उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का सम्मान किया है व उनके प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है। pic.twitter.com/0SCeD6P1m4

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) September 12, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
विजय रूपाणी के बाद कौन होगा गुजरात का अगला सीएम? BJP विधायक दल की बैठक आज

विजय रूपाणी के बाद कौन होगा गुजरात का अगला सीएम? BJP विधायक दल की बैठक आज

काबुल में पाकिस्तान की कठपुतली सरकार

काबुल में पाकिस्तान की कठपुतली सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend