ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने जनार्दन मांझी और मेवालाल को दी श्रद्धांजलि

UB India News by UB India News
September 10, 2021
in पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री ने जनार्दन मांझी और मेवालाल को दी श्रद्धांजलि

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका जिले के बौंसी प्रखंड के सिंघेश्वरी गांव पहुंचकर पूर्व विधायक जनार्दन मांझी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। जनार्दन मांझी का निधन २० जुलाई को हो गया था। वे बांका जिले के बेलहर क्षेत्र से एक बार एवं अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे थे। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनार्दन मांझी हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उनके अचानक चले जाने से हमलोगों को काफी तकलीफ हुई। तबीयत खराब होने के समय भी हमने उनसे बात की थी। हम इनके घर पर हमेशा आते रहे हैं। पिछले डेढ़ साल से कोरोना के कारण कहीं आना–जाना प्रतिबंधित था। आज हमने यहां आकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इनके अलावा मुख्यमंत्री ने आज मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड अन्तर्गत कवंरगावां पहुंचकर पूर्व शिक्षा मंत्री एवं तारापुर के विधायक मेवालाल चौधरी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व. मेवालाल चौधरी की धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक स्व. नीता चौधरी के तैलचित्र पर भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इधर‚ मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर में सामाजिक कार्यकर्ता विशुनदेव सिंह के महम्मदपुर गांव पहुंचकर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विशुनदेव सिंह का निधन १५ मई २०२१ को हो गया था। मुख्यमंत्री ने उनकी धर्मपत्नी कृष्णा देवी‚ पुत्र दिवेश कुमार‚ सर्वेश कुमार एवं कमलेश कुमार सहित अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। मुख्यमंत्री ने आर ब्लॉक स्थित न्यू एमएलसी क्वार्टर संख्या– ३९ स्थित पूर्व विधान पार्षद तनवीर अख्तर के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। ८ मई २०२१ को तनवीर अख्तर का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्व. मेवालाल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी‚ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
पंचायत चुनाव : पहले चरण का नामांकन आज से, 24 सितम्बर को प्रथम चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंड़ों में कराया जायेगा मतदान

अपने घर‚ कार्यालय व प्रचार वाहन पर लगा सकते हैं पोस्टर–बैनर

किसानों का एमएसपी, पीएम मोदी के रहते खत्म नही हो सकता :मोदी

बेटियों के लिए सेना के द्वार खोलना ऐतिहासिक कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend