ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हम लालूजी के बेटा हैं तेजस्‍वी यादव….

UB India News by UB India News
September 16, 2021
in खास खबर, राजद, वैशाली
0
हम लालूजी के बेटा हैं तेजस्‍वी यादव….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में पंचायत चुनाव के समीप आते ही तरह-तरह की सामने आने लगी हैं. नया मामला RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव से जुड़ा है. तेजस्‍वी यादवस द्वारा गोपालगंज के बैकुंठपुर में महिलाओं को पैसा बांटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तेजस्वी यादव महिलाओं को 500-500 और किसी को 1 हजार रुपये बांटते दिख रहे हैं. पूछे जाने पर बता रहे हैं कि वह लालू यादव के बेटे हैं. सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. लोगों का दावा है कि तेजस्वी यादव गुरुवार को बैकुंठपुर के रेवतीथ हाई स्कूल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने आए थे. बता दें कि बिहार में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू है. इस दौरान मतदाताओं को किसी भी तरह से प्रभावित करना या उन्‍हें प्रलोभन देना आचार संहिता के उल्‍लंघन की श्रेणी में आता है.

आज माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी @RJDforIndia के बैकुंठपुर से माननीय विधायक श्री @PremShankerYa12 जी के पैतृक गांव में ग्रामीण महिलाओं से मिले और आशीर्वाद प्राप्त किया। pic.twitter.com/fezSXYKP1Q

— युवा राजद (@yuva_rajad) September 9, 2021

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

जनसभा को संबोधित करने से पहले वह स्थानीय विधायक प्रेम शंकर यादव के गांव बांस घाट मसूरिया जा रहे थे. दावा किया जा रहा है कि वहीं जाने के दौरान उन्होंने गाड़ी रोक कर सड़क किनारे खड़ी कुछ महिलाओं को पैसे दिए. तेजस्‍वी यादव उनके हाथों में 500-500 के नोट थमाते दिख रहे हैं. इसके साथ ही आवाज आ रही थी कि यह लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव हैं. इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. दरअसल, गुरुवार को तेजस्वी यादव बैकुंठपुर आए थे. यहां पर राजद विधायक प्रेम शंकर यादव के दिवंगत पिता देवदत्त राय की 10वीं पुण्यतिथि थी. उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद तेजस्‍वी विधायक के गांव बांस घाट मसूरिया जा रहे थे. इसी दौरान उनके द्वारा पैसा बांटा गया.

इस मामले में राजद विधायक प्रेमशंकर यादव ने कहा कि उन्हें ऐसे वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है, लेकिन अगर तेजस्‍वी यादव द्वारा पैसा बांटा भी गया है तो उसमें गलत कुछ भी नहीं है. राजद दलितों, गरीबों और शोषितों की पार्टी है. तेजस्वी यादव ने गरीबों की मदद की नीयत से यह पैसा बांटा होगा. वहीं, राजद के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक रियाजुल हक राजू ने कहा कि तेजस्वी यादव हमेशा गरीबों की बात करते हैं. उन्होंने अपनी दरियादिली दिखाई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि पैसा बांटने का वजह क्या थी, क्‍योंकि वर्तमान में पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश भर में अचार संहिता लगा हुआ है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 18, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 18, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल

पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल

एक महीने में राज्य में वायरल फीवर की चपेट में आकर 25 से ज्यादा बच्चों की मौत

एक महीने में राज्य में वायरल फीवर की चपेट में आकर 25 से ज्यादा बच्चों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend