ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना से मुक्ति पाना प्राथमिकता:मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
September 8, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
कोरोना से मुक्ति पाना प्राथमिकता:मुख्यमंत्री

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि कोरोना से मुक्ति पाना अभी सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि अभी ऐसा नहीं माना जा सकता है कि सब कुछ ठीक हो गया है। कोरोना से मुक्ति मिलते ही देश भर में विकास कार्यों में तेजी आयेगी। सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने पेट्रोल‚ डीजल और रसोई गैस समेत खाद्य पदार्थों की कीमत बढने को स्वाभाविक बताया और कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण कई तरह की बाधा उत्पन्न हुई है और ऐसे में सरकार की पहली प्राथमिकता कोरोना से मुक्ति एवं लोगों की आमदनी को बरकरार रखना है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी वर्ष २०१९ से ही पूरी दुनिया में फैलने लगी‚ लेकिन भारत में पिछले साल इसने दस्तक दी। इसके बाद से ही बहुत सारी चीजों में रुकावट आई है‚ वह स्वभाविक है। इसका आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी अभी जरूरत इस बात की है कि कैसे इससे जल्द से जल्द मुक्ति पायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विकास के कार्यों को भी शुरू किया है और लोगों की आमदनी को भी बरकरार रखने के उपाय किये जा रहे हैं। अभी यह मान लेना कि सब कुछ ठीक हो गया है‚ ऐसा सोच कर नहीं चलना चाहिए। उन्होंने कहा‚ ‘हम लोगों को लगता है कि इस महामारी से जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाये। इससे जैसे ही मुक्ति मिलेगी‚ तब देखियेगा देश में विकास के काम कैसे तेजी से हो पायेगा। वैसे हम लोग तो जितना भी विकास का काम कर सकते हैं‚ वह कर रहे हैं और लोगों की आमदनी बनी रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देखा जा सकता है कि बड़ी आबादी होने के बावजूद देश में कितना जबरदस्त टीकाकरण का काम हुआ है। बिहार में भी टीकाकरण का आंकड़ा लगभग चार करोड़ तक पहुंच चुका है। कोरोना से मौत होने पर सरकार की ओर से मृतक के परिवार को चार लाख रुपये भी दिये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई समस्याओं के बावजूद सरकार राज्य में किसी भी कर्मचारी के वेतन में बाधा नहीं आने दे रही है। सभी को वेतन मिल रहा है। सीएम से जब यह पूछा गया कि उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि वह राज्य में अपनी तरफ से पेट्रोलियम पदार्थों की बढती कीमत से परेशान लोगों को राहत देने के लिए उपायों पर विचार करेंगे‚ तब उन्होंने कहा कि अब पहले जैसी इसकी कीमत नहीं बढ रही है। हालांकि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे देखें कि लोगों को राहत देने के लिए सरकार क्या कर सकती है॥।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने केन्द्रीय टीम पहुंची बिहार, राज्य को 3763.85 करोड़ का हुआ नुकसान

बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने केन्द्रीय टीम पहुंची बिहार, राज्य को 3763.85 करोड़ का हुआ नुकसान

करनाल में किसानों की महापंचायत से पहले मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू

करनाल में किसानों की महापंचायत से पहले मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend