ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अभिजीत वघानी का मिक्सटेप रिवाइंड, सीज़न 3 के आखिरी एपिसोड के लिए एक दी लुभावनी प्रस्तुति

अमेज़न प्राइम म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत भूषण कुमार की टी-सीरीज़ के मिक्सटेप रिवाइंड सीज़न 3 के अंतिम एपिसोड में ऐश किंग और सुकृति कक्कड़ द्वारा आओ मीलों चलें/क्या मुझे प्यार है, का अपबीट वर्शन सुनना न भूलें

UB India News by UB India News
September 3, 2021
in कलाकार विशेष, नया लांच
0
अभिजीत वघानी का मिक्सटेप रिवाइंड, सीज़न 3 के आखिरी एपिसोड के लिए एक दी लुभावनी प्रस्तुति
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भूषण कुमार की टी-सीरीज़ का मिक्सटेप रिवाइंड, अमेज़न प्राइम म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत किया गया, जो भारत के प्रसिद्ध संगीत समारोहों में से एक है और एक बहुत ही उत्साहजनक नोट पर समाप्त होता है। अंतिम एपिसोड में ऐश किंग और सुकृति कक्कड़ 2000 के दशक के आओ मीलों चलें/क्या मुझे प्यार है, के दो लोकप्रिय ट्रैक्स के एक दिलचस्प फ्यूजन पर परफॉर्म कर रहे हैं। मिक्सटेप म्यूजिक कम्पोज़र, अभिजीत वघानी ने ट्रेडिशनल और कंटेम्पररी बीट्स के साथ इसे एक अद्भुत मेलोडी के रूप में जोड़ा है, जो वास्तव में बेहद आकर्षक है।

आखिरी एपिसोड, सारंगी के साथ एक शास्त्रीय नोट पर खुलता है, जो रिदम और स्ट्रिंग इंस्ट्रूमेंट्स की पश्चिमी धुनों के साथ आगे बढ़ता है, और इसे सुनने में अद्भुत बनाता है। इसके अतिरिक्त, निर्देशक अहमद खान अद्भुत इंस्ट्रूमेंटेशन, दिलचस्प विजुअल्स, लाइट और साउंड के साथ एक अलग तरह का मूड बनाते हैं, जो स्वरूप खान और अभिजीत वघानी के साथ ऐश किंग और सुकृति कक्कड़ के सुंदर स्वरों में जान डालने का बेहतरीन माध्यम है।

RELATED POSTS

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

एलेक्सा के साथ एड-फ्री और हैंड्स-फ्री वॉइस इनेबल्ड अनुभव का आनंद लेने के लिए प्राइम मेंबर्स के लिए नया सीज़न एक्सक्लूसिव तौर पर सबसे पहले अमेज़न प्राइम म्यूजिक पर उपलब्ध होगा।

इस उत्साहित मिक्स के बारे में बात करते हुए, म्यूजिक कम्पोज़र अभिजीत वघानी कहते हैं, “ये दोनों ही ट्रैक्स काफी लोकप्रिय हैं। मैंने इस सीज़न में अलग-अलग टेम्पो रेंज रखने के बारे में विचार किया, जिसमें एक ट्रैक हायर टेम्पो और दोनों ही सॉन्ग्स की लिरिक्स, स्केलिंग और एनर्जी एक-दूसरे के उपयुक्त हों, इसलिए मैंने इन्हें चुना। एक बहुत ही कोल्डप्ले ज़ोन में जाने के बाद मैंने सोचा, चूँकि इसके ओरिजिनल सॉन्ग में उस्ताद सुल्तान खान ने अपने स्वर दिए थे, तो युवा पीढ़ी के स्वरूप खान को इसमें चित्रित करना अद्भुत होगा। हमने इसमें कुछ अतिरिक्त कम्पोज़िशन भी जोड़ा है, क्योंकि हमारे पास मिक्सटेप में स्वतंत्रता है। इसमें मुख्य रूप से उपयोग किया जाने वाला म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सारंगी है। इसकी प्रेरणा मुझे ‘आओ मीलों चलें’ ट्रैक से मिली, क्योंकि राजस्थानी स्वरों के साथ सारंगी का कॉम्बिनेशन बहुत मायने रखता है। ऐश और सुकृति ने इस ट्रैक में जान डाल दी है और सेट पर उन्होंने बेहद खूबसूरती से गाया है। मैंने यह सॉन्ग इसलिए गाया क्योंकि जब मैं ‘जब वी मेट’ कर रहा था, यह मेरे पसंदीदा सॉन्ग्स में से एक था और मुझे पता था कि मेरी आवाज इसकी बीट्स के अनुरूप होगी।”

सॉन्ग पर अपने अनुभव पर विचार व्यक्त करते हुए ऐश किंग कहते हैं, “मिक्सटेप करना आश्चर्यजनक है, क्योंकि इसमें आपको कई कलाकारों के साथ कोलेबरेट करने का मौका मिलता है। अभिजीत के साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है, क्योंकि वे बहुत रचनात्मक व्यक्ति हैं। वे सब कुछ कर सकते हैं। हम में से बहुत से लोग सिर्फ गाते हैं या परफॉर्म करते हैं, लेकिन वे सब कुछ करते हैं, जो उन्हें अद्भुत बनाता है। इसलिए अभिजीत जैसे कलाकार के साथ काम करना बेहद सम्मान की बात है। सुकृति भी अद्भुत हैं। जब वे गाती हैं, सभी का दिल छू लेती हैं। उनके साथ काम करना एक परम आनंद है। सॉन्ग बेमिसाल हैं, और प्रीतम मेरे सर्वकालिक पसंदीदा व्यक्ति हैं। मुझे उनके कुछ सॉन्ग्स गाने का सौभाग्य मिला है, जिन पर परफॉर्म करना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

सुकृति कक्कड़ कहती हैं, “मिक्सटेप, टी-सीरीज़ और अभिजीत का एक सुंदर कॉन्सेप्ट है और मेरे जैसे कलाकार के लिए कोलेबरेट करने हेतु यह एक मजेदार रचनात्मक शो है। अभिजीत और मैंने कई सॉन्ग्स में एक साथ काम किया है और वे एक शानदार म्यूजिक प्रोड्यूसर और एक महान म्यूजिशियन हैं। मैं प्रीतम दा द्वारा कम्पोज़ किए गए दोनों ही सॉन्ग्स, ‘आओ मीलों चलें’ और ‘क्या मुझे प्यार है’ के लिए वास्तव में उत्साहित हूँ। ये दोनों ही सॉन्ग्स इतने खूबसूरत और रोमांटिक हैं, जो एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह से घुल-मिल जाते हैं, और मेरी पसंदीदा सूची में से एक हैं। जिस तरह से अभिजीत ने उन्हें मिक्स किया है, वह अद्भुत है। मैं ऐश किंग की हमेशा से ही फैन रही हूँ, जो रोमांटिक सॉन्ग्स के लिए एकदम फिट हैं। मैं उनके साथ इस मैशअप को गाने के लिए बहुत उत्साहित थी। उम्मीद है दर्शकों को यह एपिसोड पसंद आएगा।”

टी-सीरीज़ मिक्सटेप रिवाइंड पर ऐश किंग और सुकृति कक्कड़ के आओ मीलों चलें/क्या मुझे प्यार है, का यह अद्भुत मिक्स सुनना न भूलें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

by UB India News
April 13, 2026
0

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम...

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

by UB India News
April 13, 2026
0

मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।...

धुरंधर द रिवेंज में पता चली नोटबंदी की असली वजह…………………..

धुरंधर द रिवेंज में पता चली नोटबंदी की असली वजह…………………..

by UB India News
March 20, 2026
0

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 यानी धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसका पहला पार्ट धुरंधर 5...

आखिर बड़े लोग क्यों खेलते हैं विक्टिम कार्ड !

आखिर बड़े लोग क्यों खेलते हैं विक्टिम कार्ड !

by UB India News
January 19, 2026
0

स्लमडॉग मिलियनेयर के संगीत से दुनिया भर में धूम मचाने वाले एआर रहमान अब अपने एक बयान से विवादों से...

Next Post
हर पंचायत में लगेगी सोलर स्ट्रीट लाइट

हर पंचायत में लगेगी सोलर स्ट्रीट लाइट

केंद्र ने की अपील‚ फेस्टिवल सीजन में लापरवाही न बरतें‚ घर में ही त्योहार मनाएं

केंद्र ने की अपील‚ फेस्टिवल सीजन में लापरवाही न बरतें‚ घर में ही त्योहार मनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend