ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव : पहले चरण का नामांकन आज से, 24 सितम्बर को प्रथम चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंड़ों में कराया जायेगा मतदान

बिहार पंचायत चुनाव: पहले चरण के लिए 10 जिलों के 12 प्रखंडों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, प्रत्‍याशियों के लिए जरूरी निर्देश

UB India News by UB India News
September 8, 2021
in खास खबर, पटना, बिहार
0
पंचायत चुनाव : पहले चरण का नामांकन आज से, 24 सितम्बर को प्रथम चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंड़ों में कराया जायेगा मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रदेश में 24 सिंतबर को पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंड़ों की पंचायतों में होने वाले मतदान के लिए बुधवार को प्रपत्र में सूचना प्रकाशित कर दी गयी। इसके बाद नामांकन बृहस्पतिवार से शुरू हो जायेगा। नामांकन पत्र दिन के ग्यारह बजे से दोपहर बाद संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में जमा लिए जायेंगे। ग्राम पंचायत सदस्य‚ ग्राम कचहरी पंच‚ ग्राम पंचायत मुखिया‚ ग्राम कचहरी सरपंच और पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड़ विकास पदाधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र लिए जायेंगे जबकि जिला परिषद सदस्य पद के लिए संबंधित अनुमंड़ल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के यहां नामांकन दाखिल किया जायेगा। नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार के साथ एक प्रस्तावक को जाने की अनुमति दी गयी है। उम्मीदवार को नामांकन दाखिल करने के लिए एक गाड़़ी की अनुमति दी जायेगी।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्र दो सितंबर से भरे जायेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ सितंबर है। नामांकन पत्रों की जांच ११ सितंबर को होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि १३ सितंबर है। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिये जायेंगे। मतदान २४ सितंबर को सुबह सात सात से शाम पांच बजे तक होगा। पहले चरण में दस जिलों के ११ प्रखंड़ शामिल हैं। इस चरण में दावथ‚ संझौली‚ कुदरा‚ बेलागंज‚ खिजरसराय‚ गोविंदपुर‚ औरंगाबाद‚ काको‚ सोनभद्र बंशी सूर्यपुर‚ तारापुर‚ सिकंदरा और धोरैया प्रखंड़ शामिल हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रपत्र पांच में ग्राम पंचायत के प्रखंड़ मुख्यालय और ग्राम पंचायत कार्यालय में सूचना प्रकाशित करने की हिदायत दी है। सूचना प्रकाशन के साथ ही नामांकन के लिए नाजीर रशीद भी कटने लगेगा। मालूम हो कि २४ सितंबर से १२ दिसंबर के बीच पंचायत निकायों के २‚५५‚०२२ पदों पर ११ चरणों में चुनाव कराये जायेंगे। पहले चरण में २४ सितंबर को १२ प्रखंड़ों में‚ दूसरे चरण में २९ सितंबर को ४८‚ तीसरे चरण में आठ अक्टूबर को ५०‚ चौथे चरण में २० अक्टूबर को ५३‚ पांचवें चरण में २४ अक्टूबर को ५८‚ छठे चरण में तीन नवंबर को ५७‚ सातवें चरण में १५ नवंबर को ६३‚ आठवें चरण में २४ नवंबर को ५५‚ नौयें चरण में २९ नवंबर को ५३‚ दसवें चरण में आठ दिसंबर को ५३ और ग्यारहवें चरण में १२ दिसंबर को ३८ प्रखंड़ों में मतदान होगा।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

गौरतलब है कि उम्‍मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी दी गई है. इसके लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://sec.bihar.gov.in पर जाकर आवश्‍यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसका प्रिंट लेकर निर्वाची पदाधिकारी के पास जमा करना होगा. नामांकन का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा. वहीं, प्रथम चरण के मतदान के बाद मतगणना 26 एवं 27 सितंबर को होगी.

मालूम हो कि बुधवार को सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पंचायत द्वारा चुनाव को लेकर सूचना का प्रकाशन किया गया. नामांकन के लिए जारी दिशा- निर्देश के अनुसार उम्मीदवार नामांकन के लिए एक गाड़ी ही लेकर जा सकता है. इससे साथ ही नामांकन में कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

गौरतलब है कि पहले चरण में रोहतास जिले के दावथ व संझौली प्रखंड, कैमूर के कुदरा प्रखंड, गया के बेलागंज व खिजरसराय प्रखंड, नवादा के गोविंदपुर प्रखंड, औरंगाबाद के औरंगाबाद प्रखंड, जहानाबाद के काको प्रखंड, अरवल के सोनभद्र-बंशी-सूर्यपुर प्रखंड, मुंगेर के तारापुर प्रखंड, जमुई के सिकंदरा प्रखंड एवं बांका के धोरैया प्रखंड में चुनाव होगा.

पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण के मतदान के माध्यम से छह पदों के लिए चुनाव होगा. इन पदों में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंच एवं सरपंच के पद शामिल हैं. इन सभी पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
दिल्ली से सिद्धू को लौटना पड़ा खाली हाथ, राहुल और प्रियंका ने नहीं दिया मिलने का समय

दिल्ली से सिद्धू को लौटना पड़ा खाली हाथ, राहुल और प्रियंका ने नहीं दिया मिलने का समय

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 47092 नए मामले 509 मौत, 35181 ठीक

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 47092 नए मामले 509 मौत, 35181 ठीक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend