ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिक वापस लौटे, काबुल एयरपोर्ट पर अब तालिबान का कब्जा

UB India News by UB India News
September 2, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिक वापस लौटे, काबुल एयरपोर्ट पर अब तालिबान का कब्जा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफगानिस्तान से करीब 20 साल बाद सभी अमेरिकी सैनिक वापस लौट गए हैं। काबुल एयरपोर्ट से अमेरिकी सैनिकों की आखिरी खेप के उड़ाने भरने के बाद अब यहां पूरी तरह से तालिबान का कब्जा हो गया है। तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिया है। इस मौके पर तालिबान ने फायरिंग कर जश्न मनाया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बायडेन ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की पूर्ण वापसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की थी लेकिन डेडलाइन से पहले ही अमेरिकी सैनिकों ने काबुल एयरपोर्ट को खाली कर दिया।

अमेरिकी मध्य कमान के कमांडर जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने पेंटागन में यह ऐलान किया कि अमेरिकी सैनिकों ने अफगानिस्तान को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा-मैं अफगानिस्तान से सैन्य अभियान खत्म होने की घोषणा करता हूं। अमेरिकी के आखिरी विमान सी-17 के काबुल के हामिद करजई एयरपोर्ट से उड़ाने भरने के साथ अमेरिका का करीब 20 साल का सैन्य अभियान खत्म हो गया। हालांकि सैन्य वापसी की डेडलाइन 31 अगस्त थी लेकिन माना जा रहा है कि घातक आतंकी हमलों की आशंका के चलते अमेरिका ने एक दिन पहले ही अपने अभियान को खत्म कर दिया।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिक वापस लौटे, काबुल एयरपोर्ट पर अब तालिबान का कब्जा

अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिक वापस लौटे, काबुल एयरपोर्ट पर अब तालिबान का कब्जा

पेंटागन की ओर से यह बताया गया कि अमेरिका ने अपने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक लाख 22 हजार लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला। उधर, उधर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने भारत की मौजूदा अध्यक्षता में सोमवार को अफगानिस्तान के हालात पर एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें मांग की गई है कि युद्ध प्रभावित देश का इस्तेमाल किसी देश को डराने या हमला करने या आतंकवादियों को पनाह देने के लिए नहीं किया जाए। इस प्रस्ताव को अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने पेश किया।

अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिक वापस लौटे, काबुल एयरपोर्ट पर अब तालिबान का कब्जा

अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिक वापस लौटे, काबुल एयरपोर्ट पर अब तालिबान का कब्जा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 13 सदस्य देशों द्वारा प्रस्ताव के पक्ष में मत दिये जाने के बाद इसे पारित कर दिया गया, जबकि परिषद के स्थायी सदस्य रूस और चीन मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे। प्रस्ताव में मांग की गई है कि अफगानिस्तान क्षेत्र का इस्तेमाल किसी देश को धमकाने या किसी देश पर हमला करने या आतंकवादियों को पनाह देने के लिए न किया जाए।

अमेरिका के राष्ट्रपति बायडेन ने कहा, ‘‘ अब, अफगानिस्तान में 20 साल पुरानी हमारी सैन्य मौजूदगी समाप्त हो गयी है।’’ उन्होंने अफगानिस्तान से समय-सीमा (31 अगस्त) के भीतर सैनिकों की सुरक्षित वापसी के लिये सशस्त्र बलों का धन्यवाद किया। बायडेन ने कहा कि वह मंगलवार को देश को संबोधित करंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ अभी के लिये, मैं इतना ही बताना चाहूंगा कि योजना के अनुसार हमारे अभियान को सम्पन्न करने के लिए जमीनी स्तर पर मौजूद सभी ज्वाइंट चीफ तथा हमारे सभी कमांडर ने सर्वसम्मति से सिफारिश की थी। उनका विचार था कि हमारे सैन्य अभियान को पूर्ण करना हमारे सैनिकों के जीवन की रक्षा और आने वाले हफ्तों तथा महीनों में अफगानिस्तान छोड़ने को इच्छुक लोगों की संभावनाओं को सुदृढ़ करने का सबसे बेहतर तरीका है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री से अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करने को कहा है ताकि युद्धग्रस्त देश छोड़ने को इच्छुक किसी भी अमेरिकी, अफगान सहयोगियों और विदेशी नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जा सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
मुझे खेद है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने JK पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं लिया- फारूक अब्दुल्ला

मुझे खेद है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने JK पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं लिया- फारूक अब्दुल्ला

नोएडा में सुपरटेक बिल्डर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

नोएडा में सुपरटेक बिल्डर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend