दरभंगा के ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार की गाड़ी से बीते शनिवार को 18 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे. इतने रुपये मिलने के बाद अगले दिन रविवार को इंजीनियर अनिल कुमार के दरभंगा और पटना स्थित दो फ्लैट पर छामपेमारी कर 49 लाख रुपये और बरामद किए गए हैं. इसके अलावा प्रॉपर्टी के कुछ कागजात भी मिले हैं.
अधीक्षण अभियंता पर दर्ज हुआ मामला
इस मामले में अब तक कुल 67 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं. एक साथ इतने रुपये मिलने के बाद हड़कंप मच गया. आयकर के साथ आर्थिक अपराध इकाई द्वारा जांच की जा रही है. मुजफ्फरपुर के एएसपी सैयद इमरान मसूद ने दी इस बात की जानकारी दी है. इस मामले में अधीक्षण इंजीनियर पर आर्थिक अपराध और आचार संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है.
चालक और इंजीनियर दोनों से पूछताछ
बता दें कि मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा स्थित कुढ़नी थाना क्षेत्र के फकुली ओपी चेक प्वाइंट पर बीते शनिवार को इंजीनियर की गाड़ी की तलाशी में 18 लाख बरामद हुए थे. इसके बाद गाड़ी के चालक और इंजीनियर से पूछताछ की गई थी. एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जांच की थी जिसके बाद 18 लाख रुपये मिले थे. रविवार को उनके आवस से 49 लाख रुपये मिले हैं. आगे की करवाई की जा रहा रहा है. चालक को भी हिरासत में लिया गया है.
अनिल कुमार ग्रामीण कार्य विभाग दरभंगा में कार्यरत हैं। इससे पहले शनिवार को उसकी स्कॉर्पियो से 18 लाख रुपए मिले थे। अब तक पुलिस ने 67 लाख रुपए की राशि बरामद की है। SSP जयंत कांत के निर्देश पर ASP वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने टीम के साथ शनिवार देर रातअभियंताके दरभंगा स्थित निजी क्वार्टर पर छापेमारी की। वहां से 48 लाख रुपए कैश और प्रोपर्टी के कागजात मिले। इसके बाद पूछताछ की गई। पता लगा किअभियंताके पटना के जगदेव पथ और वेटनरी कॉलेज में भी दो फ्लैट हैं। वहां भी टीम ने रेड की, लेकिन वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ।
इधर, कुढ़नी थाने पर इनकम टैक्स और आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पहुंचकर पूछताछ शुरू की। ASP ने बताया कि प्रोपर्टी के कागजात की स्क्रूटिनी की जा रही है। इसमें जमीन के कुछ कागजात मिले हैं। बाकी जांच चल रही है। पूछताछ मेंअभियंताने बताया कि वह दरभंगा से कैश लेकर पटना अपने आवास पर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे रास्ते मे दबोच लिया। ASP ने बताया कि रुपए किस मद के थे। इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। इस बिंदु पर पूछताछ जारी है।
हालांकि, पुलिस की मानें तो उक्त रुपए उसने अवैध तरीके से कमाए थे। उसने करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर रखी है । इसका पता किया जा रहा है। उसके बैंक खातों के बारे में भी पता लगा है, जिसे टीम खंगाल रही है। ASP ने बताया कि उसकी पत्नी और रिश्तेदारों के भी खातों को खंगाला जाएगा। अवैध रुपए का पता लगने पर इसे आर्थिक अपराध की टीम जब्त करेगी।
सेफ में रखता था कैश
पुलिस ने जब दरभंगा स्थित अभियंता के क्वार्टर पर छापेमारी की तो कमरे में एक सेफ मिला। इसकी चाबी लेकर खोला गया तो इसी से कैश बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि अवैध तरीके से अर्जित किए गए रुपए को वह शेफ में रखता था।
अभियंता की तबीयत बिगड़ी
इधर, शनिवार पूरी रातअभियंतासे पूछताछ की गई। इसमें उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल कुढ़नी थाने पर उसका इलाज किया जा रहा है। ASP ने बताया कि अधीक्षण अभियंताअनिल कुमार और चालक सरोज सिंह की हिरासत में रखा गया है। लगातार पूछताछ जारी है।
आय से अधिक संपत्ति मामले में FIR
ASP ने बताया कि अधीक्षण अभियंता के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और आय से अधिक संपत्ति मामले में FIR दर्ज की गई है।उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स और ईओयू की टीम SOP के अनुसार जांच कर रही है। बरामद कैश अभी पुलिस के पास ही है। जांच पूरी होने के बाद इसे ईओयू के हवाले किया जाएगा।
ढाई करोड़ की सूचना पर हुई थी नाकेबंदी
बता दें कि SSP को ढाई करोड़ रुपए ले जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर ASP वेस्ट ने टीम के साथ नाकेबंदी की। दरभंगा की तरफ से पटना जा रही स्कॉर्पियो को फकुली चेकपोस्ट के पास रोका गया। गाड़ी पर बिहार सरकार लिखा हुआ था। तलाशी लेने पर डिक्की में रखे ब्रीफकेस से 18 लाख कैश मिले। गाड़ी में ग्रामीण कार्य विभाग दरभंगा में कार्यरत अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार और सरोज सिंह मौजूद थे। दोनों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद इनकम टैक्स और ईओयू की टीम को सूचना दी गयी।







