ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कौन खुश है, कौन नाराज, मुझे मतलब नहीं :तेजप्रताप

UB India News by UB India News
August 29, 2021
in पटना, राजद
0
कौन खुश है, कौन नाराज, मुझे मतलब नहीं :तेजप्रताप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में चल रहे विवाद (RJD Controversy) के बीच तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) प्रदेश राजद कार्यालय पहुंचे. तेज प्रताप यादव के कार्यालय पहुंचते ही गहमागहमी तेज हो गई. यहां पर तेज प्रताप ने छात्र और युवा राजद नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव ने भी RJD कार्यालय पहुंचकर तेज प्रताप से मुलाकात की. राजद कार्यालय पहुंचते ही तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव के चैंबर में पहुंचे, जहां तेजस्वी यादव भी बैठते हैं.

पत्रकारों ने तेज प्रताप यादव से आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) की नाराजगी पर सवाल पूछा तो उन्होने कहा कि मैं पार्टी कार्यालय आया था, मुझे अपना भतीजा समझ जगदानंद सिंह को मेरे चैंबर में आकर मुझसे मिलना चाहिए था. तेज प्रताप यादव ने कहा कि संगठन में कौन नाराज होता है, कौन खुश होता है, इससे मुझे मतलब नहीं है. मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए काम करता हूं. कोई मुझसे खुश होता है या नाराज होता है. मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

आकाश यादव के पार्टी छोड़ने से अब भी नाराज हैं तेज प्रताप
आकाश यादव की आरजेडी छोड़ने पर तेज प्रताप यादव की नाराजगी अभी भी खत्म नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि यदि किसी को संगठन में बेइज्जत किया जाएगा तो कोई कैसे उस पार्टी में रह सकता है. सोशल मीडिया में आकाश यादव के बारे में गलत बातें चलाई गई. आकाश यादव लोजपा गए हैं इसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

राजद कार्यालय में जब तेज प्रताप यादव पहुंचे उस वक्त पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी पार्टी कार्यालय में ही मौजूद थे. इस दौरान पार्टी के कुछ नेता कभी जगदानंद सिंह के चैंबर में तो कभी तेज प्रताप यादव के चेंबर में एक दूसरे नेताओं का संदेशा ले जाते दिखे. थोड़ी देर के बाद जगदानंद सिंह अपने चेंबर घर जाने के लिए निकले और इस दौरान वे पत्रकारों के सवालों पर झल्लाते हुए नजर आए.

कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे तेज प्रताप
कपिल शर्मा के शो में जल्द ही नजर आएंगे तेज प्रताप यादव. इस बात को खुद जानकारी देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि कपिल शर्मा ने उन्हें अपने शो में आने के लिए आमंत्रण दिया है. जल्द ही वे उनके शो में शामिल होने के लिए जाएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
कांग्रेस ने बदली रणनीति, बिहार में दलित नेता को सौंपने जा रही कमान!

कांग्रेस ने बदली रणनीति, बिहार में दलित नेता को सौंपने जा रही कमान!

जदयू को मिलकर बनाएंगे राष्ट्रीय पार्टीः मुख्यमंत्री

जदयू को मिलकर बनाएंगे राष्ट्रीय पार्टीः मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend