ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तीन एसएच और एक बाइपास का सीएम ने किया उद्घाटन

UB India News by UB India News
August 26, 2021
in खास खबर, पटना, परिवहन, मुख्यमंत्री
0
तीन एसएच और एक बाइपास का सीएम ने किया उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार को सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को कई सौगात दी। राज्‍य के तीन एसएच समेत एक बाइपास का लोकार्पण मुख्‍यमंत्री ने किया। दोपहर एक बजे सीएम अपने आवास से वर्चुअल रूप में इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी समेत कई गणमान्‍य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की।

मुख्‍यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पथ निर्माण विभाग बेहतर काम कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह विभाग भी रेलवे की तरह काम करे। अभियंताओं से उन्‍होंने सड़कों के मेंटेनेंस पर ध्‍यान देने की जरूरत बताई। इंजीनियर यदि समर्पण भाव से काम करें तो उनकी इज्‍जत नेताओं से ज्‍यादा होगी। सीएम ने कहा कि राज्‍य के किसी भी जिले से राजधानी तक पहुंचने में पांच घंटे से ज्‍यादा समय नहीं लगे इसपर हमारी सरकार ने काम किया। केंद्र की सड़कों को भी हमने ठीक किया है। सड़क किनारे उन्‍होंने पौधारोपण का आह्वान किया।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

#LIVE: मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar के कर-कमलों द्वारा VC के माध्यम से @RCD_Bihar के ₹1,121.32 करोड़ की लागत से कुल 130.21 किलोमीटर की चार सड़कों का लोकार्पण समारोह।#BiharRoadConstructionDept#BSRDC #BRPNNL https://t.co/CjsJXAgRlo

— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) August 25, 2021

तीन एसएच और एक बाइपास का सीएम ने किया उद्घाटन

पथ निर्माण विभाग के अनुसार घोघा-पंजवारा राज्‍य उच्‍च पथ 84 (Ghogha Panjwara SH 84) का लोकार्पण सीएम करेंगे। इसकी लंबाई 41.11 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 332 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वहीं अकबरनगर-अमरपुर एसएच 85 का लोकार्पण भी सीएम के हाथों हुआ। 29.55 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर 220.72 करोड़ रुपये की लागत आई है। वहीं 504 करोड़ की लागत से बनी 55 किमी लंबी बिहियां-जगदीशपुर एसएच 102 का लोकार्पण भी सीएम ने किया। इसके अलावा बीरपुर-उदा‍किशुनगंज पथ के तहत 4.55 किमी लंबी बिहारीगंज बाइपास भी जनता को सौंपी गई। इसपर 64.60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इन सड़कों से आवागमन में काफी सु‍विधा होगी।

डबल डेकर का शिलान्‍यास अब 31 को

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्‍य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि 31 अगस्‍त का शिलान्‍यास के साथ ही राज्‍य के दूसरे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। काम शुरू होने के तीन साल के भीतर निर्माण पूरा कराने का लक्ष्‍य है। इस फ्लाईओवर के एक फ्लोर से आने तो दूसरे से जाने की व्‍यवस्‍था रहेगी। इसमें कारगिल चौक से एनआइटी के बीच तीन जंक्‍शन बनाए जाएंगे। पहला कारगिल चौक, दूसरा कृष्‍णा घाट और तीसरा एनआइटी के पास होगा। करीब 2.2 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 422 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
लालू की तबीयत फिर खराब, दिल्ली एम्स में जांच कराने पहुंचे

लालू की तबीयत फिर खराब, दिल्ली एम्स में जांच कराने पहुंचे

वतन से भाग रहे अफगानों के लिए कैसे तारणहार बनी मोदी सरकार?

वतन से भाग रहे अफगानों के लिए कैसे तारणहार बनी मोदी सरकार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend