ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में राजधानी पटना से लेकर गांवों तक शान से लहराया तिरंगा

UB India News by UB India News
August 19, 2021
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार में राजधानी पटना से लेकर गांवों तक शान से लहराया तिरंगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूरे देश की तरह बिहार में भी रविवार को स्‍वतंत्रता दिवस के महापर्व की धूम है। हालांकि, कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन के तहत कार्यक्रमों में कुछ लोग ही शामिल रहे, लेकिन उल्‍लास में कोई कमी नहीं दिखी। राज्‍य का मुख्‍य राजकीय समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया। वहां मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा पटना में राज भवन, हाईकोर्ट व विभिन्‍न सरकारी विभागाें के अलावा सरकारी व निजी कार्यालयों, शिक्षण संस्‍थानाें, राजनीतिक दलों के कार्यालयों तथा जिला से पंचायत मुख्‍यालयों तक तिरंगा फहराया गया। तस्‍वीरों में देखिए, बिहार में कैसे मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस।

पटना के गांधी मैदान में मुख्‍य समारोह

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

पटना के गांधी मैदान में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडोत्‍तोलन किया। इस असवर पर उन्‍होंने झंडे को सलामी दी तथा जनता को संबोधित किया।

jagran

पटना में सीएम नीतीश का सरकारी आवास

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के एक, अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास में झंडोतोलन किया। इस अवसर पर राष्‍ट्रध्‍वज की सलामी लेते मुख्‍यमंत्री। jagran

दरभंगा: बाढ़ के पानी में झंडोत्‍तोलन

दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बनरझूला स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ के पानी में खड़े होकर प्रधानाध्यापक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

jagran

 

मोतिहारी: पानी भरे पुलिस लाइन में परेड

मोतिहारी के पुलिस लाइन में बरसात का पानी जमा है। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने इसी जल-जमाव में खड़ा होकर तिरंगे को सलामी दी। पानी भरे पुलिस लाइन परिसर में ही परेड हुआ।

jagran

बेगूसराय

कमांडेंट मनोज तिवारी के द्वारा बीएमपी 8 के मैदान में झंडोत्तोल करने के बाद सलामी दी। वहीं झंडोत्तोलन के बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश 75 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मना रही है। इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएमपी 8 के कमांडेंट मनोज तिवारी के द्वारा बेगुसराय जिले के 15 पत्रकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कमांडेंट मनोज तिवारी के द्वारा बीएमपी 8 के मैदान में किया गया झंडोत्तोल।
कमांडेंट मनोज तिवारी के द्वारा बीएमपी 8 के मैदान में किया गया झंडोत्तोल।

वैशाली

वैशाली के हाजीपुर अक्षयवट राय स्टेडियम में डीएम उदिता सिंह ने 75 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया और झंडे की सलामी ली। इस अवसर पर भाजपा विधायक अवधेश सिंह और डीडीसी विजय प्रकाश मीणा, एसपी मनीष समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर अक्षयवट राय स्टेडियम में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

वैशाली के हाजीपुर अक्षयवट राय स्टेडियम में डीएम उदिता सिंह ने झंडोत्तोलन किया।
वैशाली के हाजीपुर अक्षयवट राय स्टेडियम में डीएम उदिता सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

सहरसा

75वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सहरसा स्थित स्टेडियम में अपने निर्धारित समय 8.30 बजे से आरंभ हुआ। जहां जिलाधिकारी ने झंडात्तोलन किया। मौके पर जिले के तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस बल, बीएमपी, जिला महिला पुलिस बल एवं एनसीसी के परेड का निरीक्षण किया।

सहरसा में जिलाधिकारी ने झंडात्तोलन किया।
सहरसा में जिलाधिकारी ने झंडात्तोलन किया।

गोपालगंज

आज स्वतंत्रता दिवस पर गोपालगंज में भी शहर के मिंज स्टेडियम में मुख्य झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिले के सभी विभागों और पार्टी कार्यालयों में भी झंडा फहराया गया। कोविड-19 को लेकर आम जनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। सीमित संख्या में अधिकारी मौजूद थे।

गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में झंडोतोलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में झंडोतोलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

सीवान

75 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीवान के सभी सरकारी गैर सरकारी सहित छोटे से लेकर प्रमुख जगहों पर तिरंगा झंडा शान से फहराया गया। जिसमें पूरा सीवान देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया है।इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी ख्याल रखा गया। सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह 9:00 बजे डीएम अमित कुमार पांडे ने झंडा फहराया। इस दौरान सीवान के सभी अधिकारी, नेता,जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। झंडोत्तोलन से पूर्व सिवान डीएम अमित कुमार पांडे ने एसपी अभिनव कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया इसके बाद झंडोत्तोलन किया गया।

सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में डीएम अमित कुमार पांडे ने झंडा फहराया।
सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में डीएम अमित कुमार पांडे ने झंडा फहराया।

सासाराम

सासाराम के जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम न्यू स्टेडियम फजलगंज में आयोजित किया गया। जहां जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पूर्व डीएम ने परेड का निरीक्षण भी किया।

सासाराम के जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सासाराम के जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
स्‍वतंत्रता दिवस पर CM नीतीश का बिहार को गिफ्ट

स्‍वतंत्रता दिवस पर CM नीतीश का बिहार को गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार 8वीं बार लालकिले की प्राचीर से देश को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार 8वीं बार लालकिले की प्राचीर से देश को किया संबोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend