ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नई Scrappage Policy से देश में हजारों करोड़ का नया निवेश आएगा: PM मोदी

UB India News by UB India News
August 19, 2021
in खास खबर, गुजरात
0
E-RUPI वाउचर भी सफलता के नए अध्याय लिखेगा :प्रधानमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात इन्वेस्टर समिट (Gujarat Investor Summit) को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. बता दें कि वाहन स्क्रैपिंग नीति (Vehicle Scrapping Policy) के तहत वाहन स्क्रैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (Vehicle Scrapping Infrastructure) स्थापित करने के लिए निवेश आमंत्रित करने के लिए शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक वाहन स्क्रैपिंग नीति के तहत वाहन स्क्रैपिंग बुनियादी ढांचे को बनाने के लिए निवेश आमंत्रित करना इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में इन्वेस्टर समिट में हिस्सा ले रहे हैं. इस समिट में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद हैं.

Circular Economy की एक अहम कड़ी है Scrappage Policy
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि देश National Automobile Scrappage Policy लॉन्च कर रहा है. Scrappage Policy नए भारत की मोबिलिटी को, ऑटो सेक्टर को नई पहचान देने वाली है. देश में vehicular population के modernization को, unfit vehicles को एक scientific manner में सड़कों से हटाने में ये policy बहुत बड़ी भूमिका निभाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नई स्क्रैपेज पॉलिसी से Mobility में आई आधुनिकता, Travel और Transportation का बोझ तो कम करती ही है, आर्थिक विकास के लिए भी मददगार साबित होती है. 21वीं सदी का भारत Clean, Congestion Free और Convenient Mobility का लक्ष्य लेकर चले, ये आज समय की मांग है. नई स्क्रैपिंग पॉलिसी, Waste To Wealth कचरे से कंचन के अभियान की, Circular Economy की एक अहम कड़ी है. ये पॉलिसी, देश के शहरों से प्रदूषण कम करने और पर्यावरण की सुरक्षा के साथ तेज़ विकास की हमारे कमिटमेंट को भी दर्शाती है. आज एक तरफ भारत डीप ओशीन मिशन के माध्यम से नई संभावनाओं को तलाश रहा है, तो वहीं सर्कुलर इकॉनॉमी को भी प्रोत्साहित कर रहा है. कोशिश ये है कि विकास को हम Sustainable बनाएं, Environment Friendly बनाएं.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

हज़ारों रोज़गार का निर्माण होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Scrappage Policy को लेकर कहा कि इस नीति से देश में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का नया निवेश आएगा और हज़ारों रोज़गार का निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि नई स्क्रैपिंग नीति कचरे से कंचन के अभियान की सर्कुलर अर्थव्यवस्था की एक अहम कड़ी है. ये नीति शहरों से प्रदूषण कम करने और पर्यावरण की सुरक्षा के साथ तेज़ विकास की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है. ये नीति मेटल सेक्टर में देश की आत्मनिर्भरता को भी नई ऊर्जा देगी. Scrappage Policy से रोड एक्सीडेंट जैसे खतरों से मुक्ति मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा कि पुरानी गाड़ियों, पुरानी टेक्नॉलॉजी के कारण रोड एक्सीडेंट का खतरा बहुत अधिक रहता है, जिससे मुक्ति मिलेगी. साथ ही इससे हमारे स्वास्थ्य प्रदूषण के कारण जो असर पड़ता है, उसमें कमी आएगी. उन्होंने कहा कि Scrappage Policy से रोड टैक्स में भी कुछ छूट दी जाएगी. दूसरा लाभ ये होगा कि पुरानी गाड़ी की मैंटेनेंस कॉस्ट, रिपेयर कॉस्ट, Fuel Efficiency इसमें भी बचत होगी. उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी से सामान्य परिवारों को हर प्रकार से बहुत लाभ होगा. सबसे पहला लाभ ये होगा कि पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने पर एक सर्टिफिकेट मिलेगा. ये सर्टिफिकेट जिसके पास होगा उसे नई गाड़ी की खरीद पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा.

ग्लोबल स्टैंडर्ड अपने नागरिकों को देने के लिए प्रतिबद्ध
आत्मनिर्भर भारत को गति देने के लिए, भारत में इंडस्ट्री को Sustainable और Productive बनाने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं. हमारी ये पूरी कोशिश है कि ऑटो मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़ी वैल्यू चेन के लिए जितना संभव हो, उतना कम हमें इंपोर्ट पर निर्भर रहना पड़े. इथेनॉल हो, हाइड्रोजन फ्यूल हो या फिर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सरकार की इन प्राथमिकताओं के साथ इंडस्ट्री की सक्रिय भागीदारी बहुत ज़रूरी है. R&D से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, इंडस्ट्री को अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी होगी. इसके लिए जो भी मदद आपको चाहिए, वो सरकार देने के लिए तैयार है. आज भारत सेफ्टी और क्वालिटी के हिसाब से ग्लोबल स्टैंडर्ड अपने नागरिकों को देने के लिए प्रतिबद्ध है. BS4 से BS6 की तरफ सीधे ट्रांजिशन के पीछे यही सोच है.

गुजरात इन्वेस्टर समिट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि करीब 99 फीसदी धातु अपशिष्ट (Metal Waste) की रिकवरी नियमित स्क्रैपिंग के साथ की जा सकती है. उन्होंने कहा है नियमित स्क्रैपिंग से कच्चे माल की लागत में लगभग 40 फीसदी की कमी आएगी. साथ ही इससे कंपोनेंट कम खर्चीला बनेगा और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाएगा. गडकरी ने कहा कि भारत में लगभग एक करोड़ गाड़ियां ऐसी थीं जो वेलिड फिटनेस के बिना चल रही थीं. इससे प्रदूषण भी बढ़ रहा था और तेल में काफी खर्च हो रहा था. साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से ये मानदंडों को पूरा नहीं कर रही थीं. इन्हीं विचारों से स्क्रैपिंग पॉलिसी की शुरुआत हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात इन्वेस्टर समिट को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि वे 13 अगस्त की सुबह 11 बजे गुजरात इन्वेस्टर शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य वाहन स्क्रैपिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने से संबंधित निवेश प्राप्त करना है।

इस सम्‍मेलन का आयोजन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और गुजरात सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसे गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा और इसमें संभावित निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और केंद्र एवं राज्य सरकार के संबंधित मंत्रालयों की भागीदारी होगी। बयान के अनुसार इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उपस्थित रहेंगे। वाहन स्क्रैपिंग नीति का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित तरीके से अनुपयुक्त एवं प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए एक परिवेश तैयार करना है। इस नीति का उद्देश्य देश भर में स्वचालित परीक्षण स्टेशनों और पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधाओं के रूप में स्क्रैपिंग बुनियादी ढांचा स्‍थापित करना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
अयोध्या में आज 21 KG के चांदी के झूले में विराजेंगे रामलला

अयोध्या में आज 21 KG के चांदी के झूले में विराजेंगे रामलला

बिहार सरकार की इस योजना के बारे में कितना जानते हैं?

बिहार सरकार की इस योजना के बारे में कितना जानते हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend