ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा में सांसदों के टेबल पर चढ़कर हंगामा करने से व्यथित नजर आए नायडू

UB India News by UB India News
August 19, 2021
in खास खबर, सांसद
0
राज्यसभा में सांसदों के टेबल पर चढ़कर हंगामा करने से व्यथित नजर आए नायडू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यसभा के सभापति और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Rajya Sabha Chairman Venkaiah Naidu)उच्च सदन में मंगलवार को हुए हंगामे से बेहद नाराज हैं. उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा, मैं कल कुछ सदस्यों द्वारा टेबल पर चढ़ जाने की घटना से बेहद दुखी और व्यथित हूं. मंगलवार को कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह (Aam Aadmi Party Sanjay Singh) टेबल पर चढ़ गए थे. बाजवा ने रूलबुक चेयर पर फेंकी थी.

सरकार के कई मंत्रियों ने भी राज्‍यसभा में मंगलवार को हुए हंगामे को शर्मसार करने वाली घटना करार दिया है. ऐसे में बाजवा और आप सांसद पर कार्रवाई हो सकती है. राज्यसभा में हंगामा खड़ा करने वाले सांसदों के खिलाफ मामले को संसद की आचार (एथिक्स) समिति के पास भेजा जा सकता है. सरकार की मांग है कि राज्यसभा में हंगामा करने वाले सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. बुधवार को कार्यवाही शुरू हुई तो सभापति ने कहा कि जिस तरह से कुछ सदस्‍य टेबल पर खड़े हुए, उससे मैं दुखी हूं. वो इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

इस मामले वरिष्ठ मंत्रियों की सभापति वेंकैया नायडू से मुलाकात हुई है. मालूम हो कि कांग्रेस के सांसद प्रताप सिंह बाजवा और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह टेबल पर चढ़ गए थे. यही नहीं, बाजवा ने रूलबुक चेयर पर फेंकी थी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्‍यसभा में कल हुए हंगामे को शर्मसार करने वाली घटना करार दिया.

गौरतलब है कि सरकार और विपक्ष के बीच पेगासस जासूसी स्कैंडल, पेट्रोल-डीजल की कीमत और किसान आंदोलन जैसे मुद्दों पर चर्चा कराए जाने और सवालों को लेकर लगातार संसद के दोनों सदनों में गतिरोध चल रहा है. सरकार और विपक्षी दल दोनों ही कह रहे हैं कि वो चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन सदन में हंगामा और नारेबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. इस तरह निचले सदन का समय से दो दिन पहले ही समापन हो गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 27, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
लोकसभा 2 दिन पहले ही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, मानसून सत्र में सिर्फ 21 घंटे हुआ कामकाज

लोकसभा 2 दिन पहले ही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, मानसून सत्र में सिर्फ 21 घंटे हुआ कामकाज

यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे मुकेश सहनी

यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे मुकेश सहनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend