ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देशभर में मनाया जा रहा नीरज की जीत का जश्न, चारों तरफ से इनामों की बौछार

UB India News by UB India News
August 8, 2021
in Lokshbha2024
0
देशभर में मनाया जा रहा नीरज की जीत का जश्न, चारों तरफ से इनामों की बौछार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को छह करोड़ रुपये का नकद इनाम और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। हरियाणा के पानीपत जिले के स्टार एथलीट ने भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने के बाद इतिहास रच दिया और इसके साथ ही वह निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय बने।

चोपड़ा को उनकी जीत के लिए बधाई देते हुए खट्टर ने कहा कि उन्होंने न केवल पदक जीता, बल्कि पूरे देश का दिल भी जीता है। उन्होंने कहा, देश इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहा था और पूरे देश को उन पर गर्व है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी नीरज को टोक्यो में ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, स्वर्ण! नीरज चोपड़ा. आपने इतिहास रचा है और पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

उन्होंने कहा, आपका 87.58 मीटर विनिंग थ्रो आज ट्रैक एंड फील्ड क्षेत्र के दिग्गजों का हिस्सा होगा। भारत आपका ऋणी है! जय हिंद। पंजाब की तरफ से नीरज चोपड़ा के लिए 2 करोड़ रुपये का विशेष नकद इनाम देने की घोषणा की। वहीं बीसीसीसीआई की तरफ से नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया गया है।

निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने शनिवार को घोषणा की कि वह नीरज चोपड़ा को एक वर्ष तक असीमित निशुल्क यात्रा करने की सुविधा देगी। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज दूसरे भारतीय बन गए हैं जबकि एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक हासिल करने वाले नीरज पहले भारतीय हैं। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्त ने एक बयान में कहा, “नीरज हम सभी आपकी उल्लेखनीय उपलब्धि के बारे में सुनकर बहुत खुश हुए हैं। आपने देश को गौरवान्वित किया है। मैं जानता हूं कि इंडिगो के सभी कर्मचारी हमारी किसी भी उड़ान में आपका स्वागत करने पर सम्मानित महसूस करेंगे।”

जयराम ठाकुर बोले- ऐतिहासिक दिन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा, भारत को ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में 13 साल बाद दूसरा स्वर्ण मिला है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि यह ओलंपिक एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। नीरज की उपलब्धि देश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

पिनाराई विजयन का ट्वीट- क्या शानदार जीत है
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ट्वीट किया, क्या शानदार जीत है! नीरज चोपड़ा ने हाल ही में एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता है। पूरा देश उत्साहित है! इस ऐतिहासिक जीत पर नीरज को बधाई। आपने हर भारतीय को प्रेरित किया है। धन्यवाद। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी चोपड़ा को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर कहा, शानदार नीरज चोपड़ा। आज एक अरब दिल आपके लिए धड़क रहे हैं और हर भारतीय आप पर गर्व करता है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता है। क्या शानदार प्रदर्शन था। इतिहास रचा गया है। भारत को आप पर गर्व है। बधाई।”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
बीएड प्रवेश परीक्षा स्वच्छ और नकलरहित कराएंः राज्यपाल

बीएड प्रवेश परीक्षा स्वच्छ और नकलरहित कराएंः राज्यपाल

मुख्यमंत्री से पूमरे महाप्रबंधक ने की शिष्टाचार मुलाकात

मुख्यमंत्री से पूमरे महाप्रबंधक ने की शिष्टाचार मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend