ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य से एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट को तेजी से प्रमोट किया जाये :मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
July 24, 2021
in कारोबार, कृषि, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
राज्य से एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट को तेजी से प्रमोट किया जाये :मुख्यमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य से एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट को तेजी से प्रमोट किया जाये। एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट में और वृद्धि होने से राज्य के किसानों की आमदनी और बढेगी। यहां के एग्रीकल्चर मार्केट को बेहतर ढंग से ऑर्गेनाइज और डे़वलप करना है। मुख्यमंत्री ने ये बातें 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। अब तक तीन कृषि रोड मैप बनाये गये हैं। कृषि रोड मैप बनाने के पूर्व किसान पंचायत के माध्यम से बड़़ी संख्या में किसानों के सुझाव एवं सलाह लिये जाते हैं जो कृषि रोड़ मैप बनाने में काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में फसलों का उत्पादन एवं उत्पादकता दोनों बढी है। मखाना‚ चावल‚ गेहूं‚मक्का आदि फसलों का प्रोड़क्शन काफी बढा है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया गया‚ जिसमें एग्रीकल्चरल मार्केटिंग इनिशिएटिव के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के संबंध में तथा एग्रीकल्चरल मार्केटिंग की भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में कृषि शिक्षा के विस्तार पर भी चर्चा की गई।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

मुख्यमंत्री ने ये बातें शुक्रवार को एग्रीकल्चरल मार्केटिंग इनिशिएटिव के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर कृषि विभाग के प्रजेंटेशन के बाद 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में कहीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिग का चलन तेजी से विकसित हो रहा है.

मोतिहारी के दौरे में आलू अनुबंध कृषि मॉडल का मुआयना किया था, जो काफी अच्छा था. साथ ही इस कार्य से जुड़े किसानों की जानकारी से काफी प्रभावित हुआ था. उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 से ही कृषि शिक्षा के क्षेत्र में पहल की गयी है. नये विश्वविद्यालयों और कॉलेज की स्थापना की गयी है. इससे राज्य के छात्रों में कृषि शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़ा.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक तीन कृषि रोड मैप बनाये गये हैं. कृषि रोड मैप बनाने के पूर्व किसान पंचायत के माध्यम से बड़ी संख्या में किसानों के सुझाव और सलाह ली जाती है. उन्होंने कहा कि राज्य में फसलों का उत्पादन और उत्पादकता दोनों बढ़ी है.

मखाना, चावल, गेहूं, मक्का आदि फसलों का प्रोड्क्शन काफी बढ़ा है. यहां के लोगों की आमदनी का बहुत बड़ा आधार कृषि कार्य है. हमलोगों का लक्ष्य सिर्फ फसलों का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाना ही नहीं है, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ानी है.

बैठक में कृषि विभाग के सचिव एन सरवन कुमार ने एग्रीकल्चरल मार्केटिंग इनिशिएटिव के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. कृषि सचिव ने बताया कि 2008 में एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट तीन करोड़ रुपये का था. यह वर्ष 2020 में बढ़कर 2,617 करोड़ रुपये का हो गया है.

ये रहे मौजूद
बैठक में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारि शरण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, कृषि विभाग के सचिव एन सरवन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कृषि निदेशक आदेश तितरमारे, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
महाराष्ट्र में बारिश ने मचाई भारी तबाही, 129 की मौत, बचाव कार्यों के लिए एयरफोर्स और नेवी को उतारा गया

महाराष्ट्र में बारिश ने मचाई भारी तबाही, 129 की मौत, बचाव कार्यों के लिए एयरफोर्स और नेवी को उतारा गया

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा चल रहे विवाद को समेटने की कोशिश

नीतीश का दांव किस परः लवकुश समीकरण या सोशल इंजीनियरिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend