ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेपाल की बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, मुजफ्फरपुर-दरभंगा सहित कई जिलों में खतरा

UB India News by UB India News
July 22, 2021
in दुर्घटना
0
नेपाल की बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, मुजफ्फरपुर-दरभंगा सहित कई जिलों में खतरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भगवानपुर प्रखंड के गुड़िया चमन गांव में स्विच गेट के पास बांध टूट जाने से कई गांवों में बाया नदी से कटाव का खतरा पैदा हो गया है. बाढ़ की आशंका से गांववालों पर पलायन का संकट मंडराने लगा हैं. ग्रामीणों की गुहार के बावजूद अभी तक जल संसाधन विभाग या जिला प्रशासन का कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा है. पूर्व जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव ने स्विच गेट के पास टूटे हुए बांध के अविलंब मरम्मत कार्य करने की मांग की है. फिलहाल, ग्रामीणों ने खुद प्रयास कर कटाव पर तत्काल काबू पाया है, लेकिन पूरे गांव में प्रशासन की उदासीनता को लेकर आक्रोश है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को 2020 में भी बाया नदी के कटाव की आशंका को देखते हुए बांध मरम्मत करने को लेकर गुहार लगाई थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. आलम यह है कि कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

बता देंं कि नेपाल की बारिश ने एक बार फिर बिहार के मुजफ्फपुर, दरभंगा समेत कई जिलों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. नेपाल में बारिश होने के कारण कोसी नदी से ज्यादा पानी बिहार में आने लगा है. दोबारा बाढ़ आने की आशंका को लेकर पीड़ित अपने सामान सहित बांधों पर डटे हैं. वैसे बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले की बूढ़ी गंडक, गंडक व बागमती तीनों प्रमुख नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

कटौझा में बागमती व रेवाघाट में गंडक के जलस्तर में भी गिरावट आयी लेकिन बागमती की पुरानी धारा से मीनापुर, बोचहां व गायघाट में लोगों की परेशानी बरकरार है. लोग अब भी दहशत में हैं कि यदि बागमती के जलस्तर में फिर बढ़ोत्तरी हुई तो संकट और बढ़ेगा. हालांकि बुधवार को बूढ़ी गंडक भी लाल निशान के नीचे आ गई थी, लेकिन नेपाल में हो रही बारिश ने लोगों को फिर बाढ़ की चिंता सताने लगी है.

बाढ़ के पानी की वजह से दरभंगा एयरपोर्ट पर बाढ़ का खतरा बढ़ा हुआ है. हवाई अड्डा परिसर के चारों तरफ बाढ़ का पानी लगा हुआ है जिसकी वजह से समस्या और बढ़ी रहती है. बारिश के पानी की वजह से एयरपोर्ट के अंदर रनवे के अगल बगल भी काफ़ी पानी जमा रहता है. इसकी वजह से पक्षी आते रहते है जिससे जहाज से पक्षी के टकराने का खतरा बना रहता है.

बता दें कि इसी को देखते हुए जल संसाधन मंत्री संजय झा दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे और अधिकारियों के साथ ही एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने समस्या के निदान के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए. इस मौक़े पर दरभंगा के DM भी मौजूद थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

Next Post
TMC सांसदों ने IT मंत्री के हाथ से पेपर छीना, फाड़ा और उपसभापति की कुर्सी पर फेंका

TMC सांसदों ने IT मंत्री के हाथ से पेपर छीना, फाड़ा और उपसभापति की कुर्सी पर फेंका

भारत ने 40 देशों को कोरोना का टीका उपलब्ध कराया, 34 देश हैं कतार में: एस जयशंकर

कोरोना से देश के बाहर रह रहे 3570 भारतीय नागरिकों की मृत्यु हुई : विदेश मंत्रालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend