ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इमरान खान की सारी गुप्त जानकारी मोदी के मदत से नवाज शरीफ ने प्राप्त की होगी : फारुख हबीब

UB India News by UB India News
July 21, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
इमरान खान की सारी गुप्त जानकारी मोदी के मदत से नवाज शरीफ ने प्राप्त की होगी : फारुख हबीब

File Photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री फारुख हबीब ने अपने राजनीतिक विरोधियों के प्राइवेट डेटा को गुप्त रूप से हासिल करने में पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ की भूमिका के पर संदेह जताते हुए कहा, ‘यह संभव है कि शरीफ ने इमरान खान की सारी गुप्त जानकारी इजरायली स्पाइवेयर के जरिए प्राप्त की और इस काम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मदद की। आपको बता दें कि इजरायली स्पाईवेयर ‘पेगासस’ के जरिए दुनिया के नेताओं और अन्य व्यक्तियों के फोन टैपिंग के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रविवार को हुए खुलासों के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार दुनिया भर के पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के स्मार्टफोन से डाटा को इजरायली कंपनी के स्पाइवेयर का उपयोग कर गुप्त तौर पर इकट्ठा किया जा रहा है। भारत की ओर से जो नंबरों की लिस्ट थी उसमें एक बार प्रधान मंत्री इमरान खान द्वारा इस्तेमाल किया गया कम से कम एक नंबर भी शामिल था।

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

फैसलाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री फारुख हबीब ने कहा कि उस वक्त इमरान एक प्रमुख विपक्षी नेता थे (2018 के आम चुनावों से पहले) और नवाज शरीफ के खिलाफ “पनामा लीक” मामले और चुनाव पूर्व धांधली में शामिल होने के लिए आक्रामक अभियान चला रहे थे। इसलिए पीएमएल-एन नेता नवाज शरीफ ने इमरान की जासूसी करने और इजरायली सॉफ्टवेयर के माध्यम से उनकी गुप्त सूचनाएं पाने के लिए भारत के साथ अपने संबंधों का उपयोग करते हुए पूरी प्लानिंग की होगी।

उन्होंने कहा कि एक देश जो पाकिस्तान और कश्मीर के लोगों का दुश्मन था, और ‘कल्पना कीजिए कि पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम अपने विरोधियों के फोन टैप करने के लिए उस देश से मदद मांग रहे थे।’

उन्होंने कहा, “जब मोदी अपने विरोधियों की निजता पर हमला कर रहे थे, और उनके व्यक्तिगत डेटा तक पहुंच प्राप्त कर रहे थे तो यह तय है कि नवाज शरीफ ने भी मोदी की सहायता से इमरान खान का फोन डेटा प्राप्त किया था,” उन्होंने कहा, इस मामले पर अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है।

राज्य मंत्री ने इमरान खान की निगरानी पर भी आश्चर्य व्यक्त किया, जो उस समय प्रधानमंत्री नहीं थे। मंत्री ने कहा कि नवाज शरीफ की कथित संलिप्तता अब स्पष्ट हो रही है और हम उनसे जवाब मांगेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पीएमएल-एन सुप्रीमो का अपने विरोधियों के फोन टैप करने का इतिहास है। मंत्री ने कहा “उन्होंने अतीत में न्यायाधीशों, राजनेताओं, खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों और अपने राजनीतिक विरोधियों के साथ भी ऐसा ही किया है।”

मंत्री ने आरोप लगाया कि विरोधियों के व्हाट्सएप डेटा तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन नवाज शरीफ ने उस जानकारी को भी हासिल करने के लिए मोदी से मदद मांगी। हबीब ने कहा कि मोदी पाकिस्तान में नवाज शरीफ के परिवार में एक शादी समारोह में भी रुके थे। मंत्री ने कहा, “ये लिंक उनके बीच मजबूत संबंध का संकेत देते हैं।”

पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि शरीफ की बेटी वर्तमान में कश्मीर में एक अभियान का नेतृत्व कर रही है, लेकिन उन्होंने एक बार भी मोदी या आरएसएस और कब्जे वाले कश्मीर के लोगों के उत्पीड़न का उल्लेख नहीं किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

by UB India News
July 2, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जिस तरह सेना और सरकार के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

by UB India News
June 29, 2026
0

अगस्त, 2021 में जब तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया तो दुनिया में जो देश सबसे ज्यादा खुशी से झूमा...

पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव,अपाचे हेलीकॉप्टर हमले पर क्यों बदले ट्रंप के तेवर?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का फिर बढ़ना दुखद व शर्मनाक है………….

by UB India News
June 29, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का फिर बढ़ना दुखद व शर्मनाक है। ईरान के साथ युद्ध विराम के लिए...

16 महीने बाद आज पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बार होगी द्विपक्षीय वार्ता ,इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजर ……………

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल करेंगे भारत का दौरा’, विदेश मंत्री मार्को रूबियो का एलान

by UB India News
June 27, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। यह जानकारी अमेरिकी विदेश...

Next Post
बिहार में पारिवारिक बंटवारे के लिए सरकार बनाने जा रही कानून, जानें क्या होने जा रहा बदलाव

बिहार में पारिवारिक बंटवारे के लिए सरकार बनाने जा रही कानून, जानें क्या होने जा रहा बदलाव

बिहार के राजनीतिक दलों को झटका , केंद्र अब जातिगत जनगणना के बदले सिर्फ एससी-एसटी वर्ग के लोगों की ही करेगी गिनती

बिहार के राजनीतिक दलों को झटका , केंद्र अब जातिगत जनगणना के बदले सिर्फ एससी-एसटी वर्ग के लोगों की ही करेगी गिनती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend