ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फिर बिगड़ी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की तबीयत

UB India News by UB India News
July 20, 2021
in पटना, राजद, स्वास्थ
0
फिर बिगड़ी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की तबीयत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की सोमवार को एक बार फिर तबीयत बिगड़ी गई. पटना के सगुना मोड़ स्थित डॉक्टर विमल कुमार के अस्पताल में जांच करवाने के लिए तेजप्रताप यादव को लाया गया. सोमवार को आरजेडी कार्यालय से निकलने के कुछ देर बाद ही तेज प्रताप की तबीयत खराब होने लगी थी.

जानकारी के अनुसार, सोमवार को जब तेजप्रताप यादव कार्यालय से निकले तो उनके पेट में अचानक दर्द होने लगा. इस दौरान आनन-फानन में उन्हें सगुना मोड़ लेकर जाना पड़ा. तेज प्रताप यादव की तबीयत छह जुलाई मंगलवार की रात को भी अचानक से खराब हुई थी. उस समय उनके फैमिली डॉक्टर एसके सिन्हा तेज प्रताप के आवास पर पहुंचे और उनका इलाज किया था.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

महंगाई के खिलाफ आरजेडी की रैली में थे एक्टिव
सोमवार को दोबारा तबीयत खराब होने पर चिंता बढ़ गई है. छह जुलाई को जब उनका इलाज किया गया था तो उन्हें आराम मिल गया था. इसके बाद वे पार्टी के काम और अन्य चीजों में एक्टिव भी दिख रहे थे. अभी बीते रविवार और आज आरजेडी की महंगाई के खिलाफ रैली भी थी. वह इसमें दिख भी रहे थे.

अभी 30 जून को ही तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल में स्पुतनिक वैक्सीन की डोज भी ली थी. हालांकि एक बार फिर से तबीयत में गड़बड़ी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई है. उनकी तबीयत खराब होने की खबर आते ही लोग उनका हालचाल ले रहे हैं.

 

पहले भी बिगड़ी थी तबीयत

बता दें कि आरजेडी स्थापना दिवस के एक दिन बाद छह जुलाई को भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. उनकी तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव उनके आवास पर पहुंचे थे. जहां उनके फैमिली डॉक्टर को उनके इलाज के लिए बुलाया गया था. हालांकि कुछ समय बाद उनकी तबीयत में सुधार हो गया था.

वैक्सीन का था असर

छह तरीख को जब उनकी तबीयत खराब हुई उस दौरान एहतियातन एंबुलेंस को मौके पर बुला लिया गया था. ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल हो सके. हालांकि कुछ देर बाद वह ठीक हो गए. इस पर उनके डॉक्टर ने कहा था कि तेजप्रताप को वैक्सीन लेने के बाद बदन दर्द महसूस हुआ था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
VHP के अध्यक्ष बने डॉ. आरएन सिंह से जुड़ी अनकही बातें जानें

VHP के अध्यक्ष बने डॉ. आरएन सिंह से जुड़ी अनकही बातें जानें

औद्योगिक विकास की राह पर आगे बढ़ रहा बिहारः तारकिशोर

औद्योगिक विकास की राह पर आगे बढ़ रहा बिहारः तारकिशोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend