ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में शराबबंदी का दंभ भरने वाले नीतीश कुमार पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं:भाकपा–माले

UB India News by UB India News
July 18, 2021
in कम्युनिस्ट, पटना
0
बिहार में शराबबंदी का दंभ भरने वाले नीतीश कुमार पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं:भाकपा–माले

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाकपा–माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि बिहार में जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतें एक सामान्य घटनाक्रम बनती जा रही हैं। शायद ही कोई ऐसा महीना गुजरता हो‚ जब इसकी चपेट में लोग नहीं आते हैं‚ लेकिन बिहार में शराबबंदी का दंभ भरने वाले नीतीश कुमार इसके प्रति पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। हमने बार–बार कहा है कि राजनेता–प्रशासन गठजोड के तले ही बिहार में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। बावजूद सरकार इस गठजोड को लगातार संरक्षण दे रही है। लिहाजा‚ जहरीली शराब के कारण मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पश्चिम चंपारण के रामनगर व लौरिया क्षेत्र में विगत दिनों जहरीली शराब के कारण १५ लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सुनने के बाद सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में भाकपा–माले की एक उच्च स्तरीय जांच टीम ने १६ जुलाई को घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच की। विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि १०–१२ जुलाई को हरदिया गांव में और १३–१४ जुलाई को देउरवा बाजार में ये मौतें हुई हैं। भाकपा–माले ने कहा है कि इस मामले में छोटी मछलियों को गिरफ्तार करके प्रशासन अपने को बचाने का प्रयास कर रहा है। हमारी मांग है कि शराब के बडे कारोबारियों के साथ–साथ रामनगर व नरकटियांगज डीएसपी तथा रामनगर व लौरिया थानाध्यक्ष पर भी कार्रवाई की जाए‚ जो पूरे मामले की लीपापोती करने में लगे हुए हैं। माले विधायक मनोज मंजिल के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और फिर गांव में मेडिकल टीम भेजी गयी। सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। माले कार्यकर्ताओं ने ब्लीचिंंग पाउडर का छिडकाव किया। साथ ही साथ‚ अन्य दवाओं का वितरण भी किया गया। इस जांच दल में माले विधायक के अतिरिक्त गडहनी प्रखंड सचिव रामछपित राम व बडौरा सचिव ओमप्रकाश भी शामिल थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
यह डबल इंजन की सरकार का ‘विशेष पैकेज’:लालू यादव

बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज उठाएगा RJD, लालू यादव ने सरकार को बताया ‘जालिम’

भभुआ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

भभुआ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend