ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत के साथ पाकिस्तान बातचीत करना चाहता है लेकिन आरएसएस की विचारधारा बीच में आ रही: इमरान

UB India News by UB India News
July 17, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
भारत के साथ पाकिस्तान बातचीत करना चाहता है लेकिन आरएसएस की विचारधारा बीच में आ रही: इमरान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी और शांति प्रक्रिया को लेकर उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हो रही बैठक के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से जब यह पूछा गया कि क्या बातचीत और आतंकवाद एक साथ चल सकते हैं तो इसके जवाब में इमरान खान ने बेतुका जवाब दिया। इमरान खान ने कहा कि भारत के साथ पाकिस्तान बातचीत करना चाहता है लेकिन आरएसएस की विचारधारा बीच में आ रही है। पत्रकार ने जब इमरान खान से पूछा कि क्या तालिबान पर पाकिस्तान का कंट्रोल नहीं है तो इमरान खान ने इस सवाल पर चुप्पी साध ली।

इससे पहले अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से आतंकवाद में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए अफगान राष्ट्रपति अशरफ घनी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सामने ही पाकिस्तान को लताड़ा है। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में अफगान शांतिवार्ता को लेकर एक अहम बैठक हो रही थी और उसी बैठक में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी, पाकिस्तान के पीएम इमरान खान, अफगान मामले पर अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जाल्मई खलीलजाद समेत कई मध्य एशियाई देशों के शीर्ष नेता शामिल हैं और भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर बैठक मे पंहुचे हुए हैं।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को लताड़ते हुए कहा है कि पाकिस्तान तालिबानी आतंकवादियों को अफगान सीमा में घुसने से रोक नहीं रहा है और साथ में पाकिस्तान तालिबान को सफल शांतिपूर्ण वार्ता के लिए भी नहीं मना सका है। अशरफ घनी ने पाकिस्तान को दो टूक कह दिया कि या तो वह अफगान शांतिवार्ता में रचनात्मक भूमिका निभाए या फिर अफगानिस्तान की सेना अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद वहां पर कई इलाकों में तालिबान का राज स्थापित होने लगा है, कई जगहों पर आतंकी हमले भी हो रहे हैं। कंधार में आतंकवादियों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी है। तालिबान के साथ शांतिवार्ता भी साथ साथ हो रही है लेकिन साथ में आतंकी हमले भी बढ़ने लगे हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
अफगानिस्तान में युद्ध की कवरेज कर रहे भारतीय पत्रकार दानिश सिद्धीकी की हत्या

अफगानिस्तान में युद्ध की कवरेज कर रहे भारतीय पत्रकार दानिश सिद्धीकी की हत्या

आईसीसी ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2021 के ग्रुप का ऐलान, भारत-पाकिस्तान के बीच होगी जंग

आईसीसी ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2021 के ग्रुप का ऐलान, भारत-पाकिस्तान के बीच होगी जंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend