ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कैबिनेट कमेटियों में बड़े बदलाव , सिंधिया-स्मृति और मंडाविया की एंट्री

UB India News by UB India News
July 14, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
कैबिनेट कमेटियों में बड़े बदलाव , सिंधिया-स्मृति और मंडाविया की एंट्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय कैबिनेट (Centre Cabinet) में बड़े फेरबदल के बाद अब कैबिनेट कमेटियों में भी अहम बदलाव किए गए हैं. हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल हुए युवा मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां दी गईं हैं. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, अश्विनी वैष्णव, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर जैसे युवा चेहरों के साथ ही भूपेंद्र यादव, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया समेत अन्य कई मंत्रियों को इस बार कैबिनेट की कमेटियों में जगह मिली है. बता दें कि रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर जैसे बड़े चेहरे कैबिनेट से बाहर हो गए हैं, ऐसे में अब कमेटियों में नया बदलाव किया गया है.

कौन किस कमेटी में हुआ है शामिल?

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

संसदीय मामलों (Parliamentary Affairs) की कैबिनेट कमेटी में अर्जुन मुंडा, विरेंद्र कुमार, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर को शामिल किया गया है. इस कमेटी की कमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथ में है.

पॉलिटिकल अफेयर्स (Political Affairs) में स्मृति ईरानी, सर्वानंद सोनोवाल, गिरिराज सिंह, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव की एंट्री हुई है, इस कमेटी की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में है.

इन्वेस्टमेंट और ग्रोथ (Investment and growth) कमेटी में नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव की एंट्री हुई है, ये कमेटी प्रधानमंत्री की अगुवाई में काम करती है.

वहीं रोजगार और स्किल से जुड़ी कमेटी में धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, हरदीप पुरी, आरसीपी सिंह की एंट्री हुई है, इसकी कमान भी प्रधानमंत्री के पास है.

मंत्रिमंडल सचिवालय की सोमवार रात जारी अधिसूचना के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति में केंद्रीय मंत्रियों वीरेंद्र कुमार, किेरेन रीजीजू और अनुराग सिंह ठाकुर को शामिल किया गया है।

हालांकि, सुरक्षा मामलों पर निर्णय लेने वाली देश की सर्वोच्च संस्था – सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडल समिति- और नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडल समिति की संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडल समिति संयुक्त सचिव और उससे ऊपर के पद पर सरकारी नियुक्तियों के संबंध में फैसला करती है।

सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडल समिति के सदस्यों में प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर हैं। नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडल समिति में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्रियों नारायण राणे, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया और अश्विनी वैष्णव को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली निवेश एवं विकास संबंधी मंत्रिमंडल समिति में नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली रोजगार और कौशल विकास संबंधी मंत्रिमंडल समिति में केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, रामचंद्र प्रसाद सिंह और जी.किशन रेड्डी को नये सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
जनसंख्या कानून पर एनडीए में दिखा मतभेद , बिहार के सीएम नीतीश और डिप्टीसीएम रेणु देवी में ठनी

जनसंख्या कानून पर एनडीए में दिखा मतभेद , बिहार के सीएम नीतीश और डिप्टीसीएम रेणु देवी में ठनी

एक जिला एक उत्पाद के दृष्टिकोण से उद्योगों को मिलेगा बढ़ावाः उपमुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend