ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में आज से 4 बड़ी शुरुआत

UB India News by UB India News
July 12, 2021
in पटना, बिहार
0
मांझी-सहनी-कांग्रेस-राजद एक साथ ‘खामोश’………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम सोमवार से शुरू होगा। यह 5 साल बाद हो रहा है। 2016 में लोकसेवा का अधिकार कानून लागू होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। बीते विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे फिर से शुरू करने की बात कही थी। कोरोना के चलते यह टलता रहा। जनता दरबार के दौरान कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन व प्रोटोकॉल का पूरा पालन हाेगा। यह हर महीने में तीन सोमवार को हाेगा। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम हो रही सुनवाई का वेबसाइट पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

10वीं से ऊपर के स्कूल, कॉलेज 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे
सभी सरकारी और निजी ग्यारहवीं और बारहवीं स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी शिक्षण संस्थान 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सोमवार से खुलेंगे। कक्षा 1 से 10 तक के स्कूल तो बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों और कर्मियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति रहेगी। शिक्षण संस्थानों में छात्र, छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। कोचिंग संस्थान फिलहाल बंद ही रहेंगे। स्कूल और विवि द्वारा किसी तरह की परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी। राज्य सरकार के आयोगों की प्रतियोगिता परीक्षाएं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन के साथ हो सकेंगी।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बुजुर्ग, दिव्यांग व गंभीर मरीजों को अब घर पर भी लगेगा टीका
राज्य सरकार ने बुजुर्ग, दिव्यांग व गंभीर मरीजों के लिए घर पर टीका लगाने की योजना लागू कर दी है। रविवार से ही इसकी शुरुआत हो रही है। सभी 38 जिलों में यह व्यवस्था लागू की गई है। बुजुर्गों और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। जिस पर कॉल कर वैक्सीनेशन का स्लॉट बुक किया जा सकेगा। वे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर टीका लगवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर जाकर टीका लगाएगी। टीका लगवाने के लिए जिला स्तर पर पहले से ही मौजूद टॉल फ्री नंबर पर संपर्क कर स्लॉट बुक किया जा सकता है।

पंचायत इकाइयों में 24491 शिक्षकों के लिए काउंसिलिंग
4885 पंचायत नियोजन इकाइयों में कक्षा 1 से 5 तक के लिए 24491 शिक्षकों की बहाली के लिए प्रखंड स्तर पर काउंसिलिंग सोमवार को होगी। 488 प्रखंडों स्तर पर काउंसिलिंग होनी है। फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों पर उन्हें तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। सदस्य सचिव बीडीओ काउंसेलिंग में उपस्थित नहीं रहेंगे तो उन पर डीएम द्वारा कार्रवाई होगी। सभी डीएम काउंसिलिंग की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे। नियंत्रण कक्ष का नंबर- 0612-2215181 है। अभ्यर्थी इस नंबर पर शिकायत करा सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
प्रारंभ हुई जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें धार्मिक महत्व-पुण्य

प्रारंभ हुई जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें धार्मिक महत्व-पुण्य

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से भारत समेत पूरी दुनिया में सुरक्षा चुनौतियां बढ़ेंगी…….

बढ़ता तालिबान, सिमटता अफगान, भारत का निवेश खतरे में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend