ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कंधार में बढ़ी तालिबान की पकड़, भारत ने सारे राजनयिकों और स्टाफ को बुलाया वापस

UB India News by UB India News
July 14, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
कंधार में बढ़ी तालिबान की पकड़, भारत ने सारे राजनयिकों और स्टाफ को बुलाया वापस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रविवार को राजनयिक सूत्रों ने कहा कि अफगानिस्तान के कंधार में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण भारतीय दूतावास के कुछ कर्मचारियों को निकाल लिया गया है। अभी फिलहाल वाणिज्य दूतावास की आपातकालीन सेवाएं चालू हैं। राजनयिक सूत्रों ने कहा कि अफगानिस्तान के कंधार में भारतीय वाणिज्य दूतावास को बंद करने की खबरें गलत हैं और मिशन ऑपरेशनल है।

भारत ने पहले संकेत दिया था कि अगर सुरक्षा की स्थिति बिगड़ती है तो वह अपने नागरिकों और अधिकारियों को अफगानिस्तान से वापस लाएगा क्योंकि तालिबान आगे बढ़ रहा है और अधिक प्रांतों पर कब्जा कर रहा है। एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति बिगड़ने के साथ, हमारे नागरिकों और उस देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद अधिकारियों को वापस लाने की योजनाओं पर चर्चा की गई है और इस उद्देश्य के लिए कई एजेंसियां चर्चा कर रही हैं।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि भारत ने अफगानिस्तान में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और कंधार के आस-पास के नए इलाकों पर तालिबाल के कब्जे के मद्देनजर इस दक्षिणी अफगान शहर में अपने वाणिज्य दूतावास से करीब 50 राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को वापस बुला लिया है। इस संबंधी जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों के एक समूह समेत भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों और अन्य कर्मियों को स्वदेश लाने के लिए भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान को शनिवार को भेजा गया। क्षेत्र में कई अहम इलाकों पर तालिबान के तेजी से कब्जा जमाने और पश्चिम अफगानिस्तान में सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर भारत ने कंधार में वाणिज्य दूतावास अस्थायी रूप से बंद करने का कदम उठाया है।

आपको बता दें कि कंधार और मजार-ए-शरीफ में वाणिज्य दूतावासों के साथ काबुल में भारत का दूतावास है, जहां भारत के 500 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। हेरात और जलालाबाद में दो वाणिज्य दूतावासों ने पहले ही काम करना बंद कर दिया था। अफगानिस्तान में 2001 में अमेरिकी आक्रमण के कारण हुए तालिबान के पतन के बाद भारत की वहां बड़ी उपस्थिति रही है। भारत लगातार वहां की सरकारों की मदद कर रहा है। अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति को अस्थिर और लगातार और खराब होते हुई बताते हुए, भारत में अफगान दूत फरीद ममुंडजे ने कहा है कि तालिबान को हिंसा बंद करने की जरूरत है और रक्तपात का अंत होना चाहिए।

उन्होंने बताया, “2,00,000 से अधिक अफगान नागरिक पहले ही विस्थापित हो चुके हैं। कुल 375 में से 200 जिलों में अफगान बलों और तालिबान लड़ाकों के बीच एक सक्रिय लड़ाई चल रही है। 18 सीमावर्ती जिलों में भी परेशानी है, जो ताजिकिस्तान,उ ज्बेकिस्तान और ईरान के साथ सीमा साझा करते हैं।”

यह देखते हुए कि अगस्त में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की पूर्ण वापसी समाप्त हो जाएगी, तालिबान बिजली की गति से नए जिलों और क्षेत्रों पर कब्जा कर रहा है और अफगान सरकारी बल भी वहां कई स्थानों से भाग रहे हैं। भारत ने अफगानिस्तान के पुनर्विकास के लिए बहुत काम किया है और युद्धग्रस्त देश के महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाली कई सड़कों के साथ-साथ संसद भवन के निर्माण में मदद की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
उत्तर प्रदेश में 2021-2030 के लिए नई जनसंख्या नीति की घोषणा

उत्तर प्रदेश में 2021-2030 के लिए नई जनसंख्या नीति की घोषणा

मंजीत सिंह की घर वापसी से BJP नेता नाराज

मंजीत सिंह की घर वापसी से BJP नेता नाराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend