ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मदर डेयरी ने बढ़ाये दूध के दाम, यहां देखें पूरी रेट लिस्ट

UB India News by UB India News
July 10, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार
0
मदर डेयरी ने बढ़ाये दूध के दाम, यहां देखें पूरी रेट लिस्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मदर डेयरी ने आज दिल्ली एनसीआर में अपने सभी दूध वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। मदर डेयरी के मुताबिक दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है। नई कीमतें 11 जुलाई से लागू होंगी। मदर डेयरी के मुताबिक दूध की कीमतों में डेढ़ साल के बाद बढोतरी की गयी है।

Mother Dairy raises its liquid milk prices by Rs 2/litre in Delhi NCR with effect from July 11, 2021. The new prices will be applicable for all milk variants. The milk prices were last revised about 1.5 years ago in December 2019. pic.twitter.com/YzzbMVhYwv

— ANI (@ANI) July 10, 2021

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

क्या हैं नई दरें
नई दरों के मुताबिक टोकन मिल्क अब 44 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं फुल क्रीम 57 रुपये प्रति लीटर और फुल क्रीम प्रीमियम 29 रुपये प्रति आधा लीटर की दर पर मिलेगा। टोन्ड मिल्क 47 रुपये प्रति किलो और 24 रुपये प्रति आधा किलो पर, डबल टोन्ड 41 रुपये प्रति लीटर और 21 रुपये प्रति आधा लीटर, गाय का दूध 49 रुपये प्रति लीटर, और 25 रुपये प्रति आधा लीटर की दर पर मिलेगा।

मदर डेयरी के मुताबिक कीमतों में ये बढ़त लागत में बढ़ोतरी की वजह से दर्ज की गयी है। बीते एक साल में प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक के साथ साथ कृषि उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी से लागत काफी बढ़ गयी है। वही महामारी की वजह से दूध के उत्पादन पर असर देखने को मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक इन सभी के बावजूद दूध की कीमतों पर काफी समय से कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी थी। हालांकि लागत का बोझ बढ़ने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।

बयान में कहा गया, “कंपनी समस्त इनपुट लागतों पर महंगाई का दबाव झेल रही है जो पिछले एक साल में कई गुना बढ़ गया है और जारी वैश्विक महामारी के कारण दूध उत्पादन में भी उसे संकट का सामना करना पड़ रहा है।” पिछले एक साल में, कृषि कीमतें आठ से 10 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं और इनके साथ ही प्रसंस्करण, पैकेजिंग और साजो-सामान की बढ़ती परिचालन कीमतों की मार भी पड़ी है। मदर डेयरी ने कहा, “यह ध्यान देना होगा कि पिछले तीन-चार हफ्तों में अकेले दूध की कृषि कीमतों में लगभग चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले एक साल में दूध की खरीद के लिए ज्यादा कीमतें चुकाने के बावजूद, उपभोक्ताओं के लिए कीमत नहीं बढ़ाई गई थी। इन नयी दरों के साथ, दूध की कीमतों में चार प्रतिशत का संशोधन हो रहा है।” मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 30 लाख लीटर से अधिक दूध की बिक्री करता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

Next Post
जगदानंद और तेज प्रताप के बीच धर्मसंकट में फंसे लालू ने डैमेज कंट्रोल कर पार्टी को निकाला असहज परिस्थिति से

जगदानंद और तेज प्रताप के बीच धर्मसंकट में फंसे लालू ने डैमेज कंट्रोल कर पार्टी को निकाला असहज परिस्थिति से

खत्म नहीं हुई दूसरी लहर, पर्यटन स्थलों पर जुट रही भीड़़ को देख सरकार ने चेताया

खत्म नहीं हुई दूसरी लहर, पर्यटन स्थलों पर जुट रही भीड़़ को देख सरकार ने चेताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend